Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का हुआ समापन, विजेताओं को किया पुरस्कार वितरण

 देवास जिले में खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 का हुआ समापन, विजेताओं को किया पुरस्कार वितरण




----------

खेलते और खिलते युवा  मैदानों के श्रृंगार - देवास विधायक श्रीमती  पवार 

----------

देवास 23 सितंबर 2023/  खेलते और खिलते युवा मैदानों के श्रृंगार हैं। इन्हें सहेजने के लिए सरकार कटिबद्ध है इसीलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार खेलो एमपी यूथ गेम्स 2023 जैसी योजनाएं सामने है और जिले के अनिवार्य खेल अधोसंरचनाएं खेल और युवा कल्याण मंत्री के निर्देशन में साकार स्वरूप भी ले रही है। उक्त विचार देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने खेलों एम पी यूथ गेम्स 23 के समापन व पुरस्कार वितरण करतेे हुए श्रीमंत तुकोेजीराव पवार स्टेडियम में व्यक्त किये। इस अवसर पर महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि श्री भरत चौधरी, श्री धर्मेन्द्रसिंह बैस, श्री गणेश पटेल, श्री रामचरण पटेल, श्री मुकेश मोदीएवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

        विधायक श्रीमती पवार ने ने एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीवाल, बैडमिंटन, तैराकी, टेबल टेनिस, कुश्ती आदि खेलों के विजेता बालक बालिकाओं को ट्राफी, मैडल व प्रमाण पत्र से सम्मानित करते हुए भारत का नाम रोशन करने की अपेक्षा की।

      जिला खेल अधिकारी देवास ने बताया कि  सुुबह के सत्र में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने वॉलीवाल व कबड्डी खिलाडियों सेे परिचय प्रापत कर अपने संस्मरण साझा करते हुए जीवन में प्रयासों की कार्य योजना व प्रबंधन को सफलता की कुंजी निरूपित किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स की दो दिवसीय स्पर्धा में सभी विकासखंडों के बालक व बालिकाओं ने भाग लिया। परिणाम इस प्रकार रहे। कबड्डी बालग वर्ग विकासखंड देवास प्रथम व बागली द्वितीय, बालिका वर्ग खातेगांव प्रथम व कन्नौद द्वितीय, बास्केटबॉल बालक वर्ग जिला प्रशिक्षण केन्द्र खेल ओर युवा कल्याण विभाग प्रथम व पद्मजा स्कूूल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग जिला प्रशिक्षण केन्द्र खेल और युवा कल्याण प्रथम व देवास जिला बास्केटबाल संघ द्वितीय, फुटबॉल बालक वर्ग देवास प्रथम व सोनकच्छ द्वितीय, बालिका वर्ग टोंकखुर्द प्रथम व सोनकच्छ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर  धर्मेन्द्रसिंह ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, युनुस खान, रेणुसिंह, कमल सोलंकी, रीमा बछानिया, निधि राणा आदि उपस्थित थे। संचालन यशवंत डागोरा ने किया आभार जावेद पठान ने माना। इस अवसर पर नव मतदाता की देहरी पर खडे युवाओं को मतदान करने तथा स्वच्छता की शपथ जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने दिलाई । तैराकी बालग वर्ग में नमन कुमावत, आदित्य दुबे, आदित्य विश्वकर्मा, यशराज सिंह, अर्थ दरर्क, आदित्य पवार, कुशाग्र शर्मा, संयम वर्मा, मृणाल जाधव, विवेक पटेल, प्रियांशु चौधरी, रजनीश पटेल, प्रियांश दिव्यांश कहार, प्रिंस पाटिल ने बाजी मारी जबकि बालिका वर्ग में श्रृष्टी वर्मा, खुशी कहार, राधिक नागर, प्रथा राठौर,वैष्णवी सोनी, अवनि, ख्याती राजपूत, श्रुति चौहान, अनन्या वाजपेयी, महिमा, गरिमा पंडित,  करिश्मा, अक्षरा वर्मा विजय रही। एथलेटिक्स में शुभमसिंह राठौर, दुर्गाप्रसाद सोनी, एकार यादव, अंकित मालवीय, मयंक तामोड, अंकित भार्गव, आयुष बैरागी, युवराज बुदेन, गिरीराज कुमावत, अरूण भदोरिया, अभिषेक प्रजापत, अर्पित , अशोक, हिमांशु सिसोदिया, गोपाल मंडलोई, रूद्र चौहान, कृष्णासिंह राजपूत, बादल हाडा, महेन्द्र ठाकुर, लवेश सवलेरिया, अरूण गोयल, अमल जमोडिया, आर्यन पाटीदार, बालिक वर्ग में पायल यादव, प्रियंका सेेंधव, बेबी सिंह, अन्न्ती नागर, रूपाली मालवीय, कृतिका रीदावदिया, मुस्कान राजपूत, स्नेहा पटेल, अंजली पाअीदार, खुशबू, प्रजापति, लक्ष्मी पर्वत, सुमन पटेल, मुस्कान पटेल, सुनीता धोलपुरिया, मोनिका पटेल, सोनम, पृथ्वी जिया, कृति, पुष्पा, सोनिया, निश विजेता रहे। कुश्ती में आमीर शेेख, अंकित चौहान, आमीर खान, अरमान खान, फरदीन खान, राज तिवारी तन्जीम खान, रोहित बलराम, मो. जैद , विशाल चौहान,  अरमान शेख, रेहान खान, बालिका वर्ग में कीर्ति, निशा, गुलजेबा, निशा रामदीन, सृष्टि, संध्या, तनुश्री, सोनम, तनुजाट, सानिया, राधिका शर्मा ने दंगल जीता । बैडमिंटन बालक वर्ग में तेजस, आदर्शराज, नबील, हर्षवर्धन एवं बालिका वर्ग में लक्ष्मी, अश्लेषा, सौम्या, नीति गिरी विजय रहे। टेबल टेनिस विजेता बालक वर्ग लवी चौधरी, आरव शाह, अर्थव चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, बालिका वर्ग अविका तिवारी, वानिया खान, महिमा पंडित, गरिमा पंडित। वेटलिफिटिंग बालग वर्ग राजपाल पनवार, रिषभ राई, भविष्य गुर्जर, शुभमसिंह, संस्कार राठौर, सयस राजपूत रहे।