देवास सीएमएचओ डॉ उईके ने विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित आयुष्मान मेलों का किया निरीक्षण
--------
देवास 23 सितंबर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णुलता उईके ने देवास जिले में विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित आयुष्मान मेलों का निरीक्षण किया।
सीएमएचओं ने हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर सिंगावदा,बांगरदा, बैरागढ़, आगरोद, दतोतर में आयोजित आयुष्मान मेलों का किया निरीक्षण। इन केन्द्रों में अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के निर्देश दिए हितग्राहियों से बात की शासन की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान भव: सहित अन्य योजनाओं की जानकारी के साथ गैर असंचारी रोगों की जांच और उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर दतोतर में कार्य में लापरवाही और रिकॉर्ड अपडेट आईईसी डिस्प्ले नहीं करने पर सीएचओ प्रवीन चौरे, एएनएम भारती खत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयागंज मंडी का औचक निरीक्षण किया ओपीडी और विभिन्न वार्ड ,लेबर रूम स्टोर, पीएनसी वार्ड का निरीक्षण किया ,धूम्रपान करने वालो पर जुर्माने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मरीजों से चर्चा की चिकित्सक ,नर्सिंग स्टॉफ को आवश्यक निर्देश दिए। दवाईयो की उपलब्धता, उपकरणो की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने ,हितग्राही मूलक योजनाओ का लाभ देने के निर्देश दिए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनवानी गोपाल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित को कारण बताओं नोटिस जारी किया। उपस्थित नर्सिंग ऑफिसर मनीषा कुशवाह को समस्त अस्पताल में साफ -सफाई ओपीडी मरीजों का रिकॉर्ड अपडेट रखने दवाई की उपलब्धता के निर्देश दिए। बीएमओ डॉ मेघा पटेल को निरंतर फील्ड विजिट कर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ।
जिले में आयुष्मान भव: अभियान अंतर्गत सेवा पखवाड़े में जिले के समस्त हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर [ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (शहरी एवं ग्रामीण), उपस्वास्थ्य केंद्र , मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक] में आयुष्मान मेलों का आयोजन किया गया है इन मेलों में आने वाले समस्त हितग्राहियों का आभा आई.डी.एवं पात्र हितग्राही का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। हितग्राहियों और नागरिकों को ऑर्गन डोनेशन के महत्त्व के संबंध में जागरूक कर शपथ दिलाई गई। आयुष्मान मेलो के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्र में हैल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का निरीक्षण किया गया।



