देवास में स्ट्रीट फूड वेंडर को खाद्य सामग्री गुणवत्ता के संबंध में दिया प्रशिक्षण
-------
फूड क्वालिटी, साफ-सफाई, कच्ची सामग्री, लायसेंसी विक्रेता से खरीदने एवं खाद्य पदार्थों के रखरखाव के संबंध में में दी जानकारी
---------
देवास 23 सितंबर 2023/ देवास में ईट राईट चैलेंज फैस-3 के अंतर्गत भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा म.प्र. शासन के निर्देशानुसार आम जनता में स्वस्थ खान-पान की आदते विकसित करने के लिए तथा जनजागरूकता अभियान के तहत चाट चौपाटी एवं स्ट्रीट फूड वेंडरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में चाट, पानी पतासे, नूडल्स, फास्ट फूड्स आदि खाद्य पदार्थों के स्टॉल संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट फूड वेंडर्स ऑफ इंडिया एवं नेस्ले प्रायवेट लिमिटेड के सौजन्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला देवास के सहयोग से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में संपूर्ण ट्रेनिंग दी गई। प्रशिक्षण में सर्व सेफ फूड, हाईजीन और फूड क्वालिटी से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे साफ-सफाई, कच्ची सामग्री, लायसेंसी विक्रेता से खरीदने एवं खाद्य पदार्थों के रखरखाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। खाद्य पदार्थ न्यून पेपर में पैक कर विक्रय नहीं करने संबंधित निर्देश दिये गये।
प्रशिक्षण में ट्रेनर श्री रोशन कुमार चौधरी एवं नेस्ले के मैनेजर श्री जयभद्र मिश्रा एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्रीमती निर्मला सोमकुंवर एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर के द्वारा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
स्ट्रीट फूड वेंडर्स को प्रशिक्षण निःशुल्क दिया गया। प्रशिक्षण के बाद पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा जारी फॉस्टेक सर्टिफिकेट भी प्रदान किय गये।

