देवास जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर विकास रथ
विकास रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की दी जा रही है जानकारियां
देवास 10 सितम्बर 2023/ म.प्र.शासन द्वारा तैयार करवाये गये विकास रथ ‘’विकास किया है, विकास करेंगे’’ थीम पर जिले में गांवों का भ्रमण कर शासन की जनकल्या णकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों का एलईडी के माध्यकम से प्रचार प्रसार कर रहे है। यहं विकास रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में लगातार भ्रमण कर रहा है तथा एलईडी के माध्यवम से शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इन गांवों के भ्रमण दौरान विकास रथ द्वारा म.प्र. तब और अब, मध्य प्रदेश में महिला सशक्तिकरण, लाडली बहना सेना, कृषि सिंचाई स्वस सहायता समूह, मुख्यहमंत्री सीखो कमाओं योजना पर आधारित वीडियो फिल्मेंस भी प्रदर्शित की गई।

