देवास जिले 12 सितम्बर 2023 को 1 वर्ष से 19 वर्ष के समस्त बच्चों को खिलाएंगे कृमिनाशन की गोली
जिले के स्वास्थ्य कार्यकताओं, शासकीय, अशासकीय स्कूलों के नोडल शिक्षकों को दिया जा रहा पर प्रशिक्षण
----------
देवास 08 सितम्बर 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता ऊईके ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस का आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। जिले में 12 सितम्बर को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन 1 से 19 वर्ष के समस्त बच्चों को एल्बेंण्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी। अभियान के पूर्व ब्लॉक स्तर स्वास्थ्य कार्यकताओं, नोडल शिक्षकों प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सीएमएचओ डॉ. उईके ने बताया कि कृमिमुक्ति दिवस समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, आदिवासी आश्रम शालाओं, प्रायवेट/प्रायवेट अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्र शासित शालाओं, मदरसों, स्थानीय निकाय की शालाओं, आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा किशोर न्याय अधिनियम 2015 अंतर्गत संचालित चाइल्ड केयर इंस्टिट्युट में 1-19 वर्ष के बच्चों किशोर/किशोरियों को एल्बेंडाजॉल 400 एम.जी. गोली का सेवन कराया जाता है साथ ही 20 से 49 वर्ष प्रजनन आयु वर्ग कि महिलाये को भी लक्षित समुह में रखा गया है। प्रदेश में दिनांक 12 सितम्बर 2023 को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस तथा 15 सितम्बर 2023 को मॉप-अप दिवस का आयोजन किया जाना है।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनिल तिवारी ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण, व्यक्तिगत अस्वच्छता तथा संक्रमित दूषित मिट्टी के संपर्क से संभावित होता हैं। कृमि संक्रमण से बच्चों का जहाँ एक ओर शारीरिक एवं बौद्धिक विकास बाधित होता है वही दूसरी ओर उनमें खून की कमी व पोषण स्तर पर दुष्प्रभाव परिलक्षित होता हैं। 01 से 19 वर्षीय बच्चों का कृमिनाशन करना विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित एक साक्ष्य आधारित सकारात्मक रणनीति है। शालाओं/आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिक्षको तथा आंगनवाडी कार्यकर्ताओं की निगरानी में विभिन्न हितग्राही वर्ग को एल्बेंडाजॉल गोली का सेवन निम्नानुसार कराया जायेगा 1 से 2 वर्ष के बच्चों को एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की आधी गोली दो चम्मचों के बीच चूरा करके पीने के साफ पानी में मिलाकर खिलाये तथा 2 से 3 वर्ष में एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली दो चम्मचों के बीच चूरा कर पीने के साफ पानी में मिलाकर खिलाये एवं 3 से 19 वर्ष एल्बेंडाजॉल 400 मि.ग्रा. की पूरी गोली चबाकर खिलाई जाने के बारे में बताया ।


