Type Here to Get Search Results !

देवास के आरूष बैडमिंटन में कर रहे है प्रदेश में नाम रोशन

 देवास के आरूष बैडमिंटन में कर रहे है प्रदेश में नाम रोशन




-------------


    देवास, 10 अगस्‍त 2023/ देवास के आरूष सुपेकर बैडमिंटन खिलाड़ी है। देवास जिले का नाम बैंडमिंटन में प्रदेश में रोशन कर रहे है। वर्तमान में खेल विभाग की ’’बैडमिंटन कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम विकास नगर देवास में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। 19 वर्षीय आरूष ने अपनी मेहनत और लगन से राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता छिन्दवाड़ा में 2022 में रजत पदक प्राप्त किया। आरूष का परिवार खेल विभाग द्वारा सहयोग व सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधया को हृदय से धन्‍यवाद दे रहा है।