Type Here to Get Search Results !

जिले के नागरिकगण हर घर तिरंगा अभियान में अपने घरों पर दिनांक 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराएं

 जिले के नागरिकगण हर घर तिरंगा अभियान में अपने घरों पर दिनांक 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराएं



------------


एसडीएम देवास श्री राव ने सभी नागरिकों से तिरंगा फहराने की अपील


-----------


नागरिकगण अपने निकटतम डाक घरों से 25 रुपए में खरीद सकते हैं तिरंगा


-------------


     देवास 10 अगस्‍त 2023/ देश भर में आजादी के अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है। यह अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होगा। अनुविभागीय अधिकारी श्री टी. प्रतीक राव ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने घरों पर एक तिरंगा फहराएं।


 एसडीएम देवास श्री राव ने बताया कि उन्होंने भी देवास के पोस्ट ऑफिस पहुंचकर अपने ऑफिस एवं घर के लिए तिरंगा खरीदा है। नागरिकगण तिरंगा निकटतम डाकघर से 25 रुपए में प्राप्त कर सकते हैं या फिर ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए www.epostoffice.gov.in इस लिंक के माध्यम से बुक कराकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए शहर में जगह-जगह पर स्टॉल लगाए जाएंगे। एसडीएम श्री राव ने पोस्ट ऑफिस में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी 14 अगस्त तक रहेगी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (Partition Horrors Remembrance Day) में बंटवारे का दर्द, लोगों के संघर्ष और बलिदान की याद के बारे में जानकारी दे रही है।


पोस्ट मास्टर देवास ने बताया कि डाक विभाग द्वारा ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल www.epostoffice.gov.in के माध्यम से भी "हर घर तिरंगा अभियान 2.0 के अंतर्गत गतवर्ष की तरह राष्ट्रीय ध्वज की खरीद सकते है। इस संबंध में डाक महानिदेशालय से विस्तृत दिशा-निर्देश प्राप्त हुए है। प्राप्त निर्देशों के अनुसार संभागों द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही के तहत  प्रत्येक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री दर रूपये 25 प्रति ध्वज निर्धारित है। तिरंगे की बिक्री/वितरण पर किसी भी प्रकार की GST नहीं लेनी है। ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के वितरण हेतु बिक्री 01.08.2023 से शुरू हो गया है तथा पोर्टल पर ऑनलाइन आर्डर 12.08.2023 को केवल 11.59 तक ही बुक किये जा सकेंगे। ऑनलाइन प्राप्त होने वाले ऑर्डर्स कि डिलीवरी 13.08.2023 तक हर हाल में संबंधितों की की जा सकें।