मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ मिलने पर खुश है श्रीमती सविता
-----------
प्रदेश की बहनों के लिए चलाई जा रही है योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद
------------
देवास, 10 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अब मेरे जीवन में मददगार साबित हो रही है। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग लाड़ली बहनाएं बच्चों की पढ़ाई, घर की अन्य जरूरी वस्तुएं खरीदेने में उपयोग कर रही है। योजना में राशि मिलने पर महिलाओं के चेहरें पर खुशी देखते ही बन रही है। इन्हीं योजनाओं का लाभ मिलने पर देवास की सविता भगत हैं। जिन्हें लाडली बहना योजना का लाभ मिल रहा है।
हितग्राही श्रीमती सविता ने बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हम महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इस योजना की राशि से हम अपनी जरूरी सामग्री खरीद सकते हैं। इस योजना के प्रारंभ करने से मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हम हृदय से धन्यवाद देते हैं।

