देवास जिले के किसान उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ लेकर आर्थिक रूप से बन रहे है सक्षम
------------
किसान श्री सालिगराम ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 03 लाख 50 हजार रूपये की लागत से 50 मेट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का कराया निर्माण
-----------
देवास 24 अगस्त 2023/ देवास जिले के विकासखण्ड कन्नौद के ग्राम जंजालखेड़ी के किसान श्री सालिगराम पिता रमेश उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ लेकर आर्थिक रूप से सक्षम हुए है। किसान श्री सालिगराम ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से जुड़कर उन्होंने अपने खेत पर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 03 लाख 50 हजार रूपये की लागत से 50 मेट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का निर्माण कराया है। जिससे में उत्पादित प्याज फसल को 04 से 05 माह तक भण्डारित कर रखता हूं तथा बाजार में प्याज फसल का उचित भाव आने पर ही बेचता हूं।
किसान श्री सालिगराम ने बताया कि योजना अनुसार उन्हें प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए 01 लाख 75 हजार रूपये की अनुदान सहायता भी प्राप्त हुई है। वे कहते है कि पहले प्याज की उत्पादित फसल निकलाते ही बाजार में बेचना पड़ता था, जिससे प्याज फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। किसान हितैषी योजनाओं के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हृदय से धन्यवाद।
