Type Here to Get Search Results !

देवास में एमटीपी एक्ट के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति डीएलसी की बैठक हुई आयोजित

 देवास में एमटीपी एक्ट के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति डीएलसी की बैठक हुई आयोजित



-------------


     देवास 24 अगस्‍त 2023/ एमटीपी एक्ट के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति डीएलसी की बैठक सीएमएचओ डॉ. विष्णुलता उईके की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक मे डॉ. राजेन्द्र गुजराती, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएस गौसर, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा राणा, डीपीएम श्रीमती कामाक्षी दुबे, डीपीएचएनओ श्रीमती सुनिता सक्सेना, जिले के एमटीपी रजिस्टर्ड नर्सिंग होम के चिकित्सक सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।


      बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विष्णुलता उईके बताया कि एमटीपी नियमानुसार किया जाना आवश्यक है। इसके लिए जागरूकता कि आवश्यकता है, अनाधिकृत रूप से एमटीपी करने पर कार्यवाहीकी जायेगी। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा समय-समय पर जिले में नर्सिंग होमो का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी पंजीकृत नर्सिंग होम निर्धारित तारिख को समय-सीमा में रिर्पोटिंग करें। सभी संस्थाओं में गर्भसमापन की जानकारी के लिए एडमिशन रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज का रिकार्ड संधारित किया जाये। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण किया जायेगा।