Type Here to Get Search Results !

कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में एक दिवसीय कृषक, कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा ‘‘इन्टरफेस‘‘ कार्यक्रम हुआ आयोजित

 कृषि विज्ञान केन्द्र देवास में एक दिवसीय कृषक, कृषि वैज्ञानिक परिचर्चा ‘‘इन्टरफेस‘‘ कार्यक्रम हुआ आयोजित




------------


     देवास 24 अगस्‍त 2023/ किसान कल्याण तथा कृषि विकास एवं कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम योजना अंतर्गत एक दिवसीय इन्टरफेस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बालगढ़ देवास में आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्री हिमांशु प्रजापति, कृषि विज्ञान केन्द्र देवास के वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी, किसान भाई, कर्मचारीगण उपस्थित थे।


     कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत देवास श्री हिमांशु प्रजापति ने किसानों को फसल विविधिकरण एवं नवाचार कर नई तकनीक के माध्यम से उत्पादन बढाने और जैविक खेती करने की अपील की। परियोजना संचालक आत्मा श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने इन्टरफेस में उपस्थित कृषको को आत्मा योजना के विभिन्न घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


       प्रधान वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. ए.के. बढाया ने सोयाबीन की उन्नत तकनीक अपना कर उत्पादन बढाने। कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि सोयाबीन फसल में इल्ली की रोकथाम के लिये प्रारंभिक अवस्था में जैव कीटनाशक छिडकाव करें।


     उप संचालक उद्यान श्री पंकज शर्मा ने किसानों को उद्यानिकी फसलों में मल्चिंग, पॉलीहाऊस, प्लास्टीक ट्रे विधियों से खेती करके अधिक उत्पादन करने की सलाह दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सविता ने कृषकों को जीवामृत, बीजामृत, घनाजीवामृत, जैविक कीटनाशक के उपयोग करने के बारे बताया। जैविक खाद का उपयोग फसलों मे करने की सलाह दी।


     उप संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया ने बताया कि सोयाबीन की फसलों को जल मग्न से बचाने के लिये जल निकासी करने की सलाह दी। साथ ही कीट नाशकों का कम से कम उपयोग करना बताया गया। पशुपालन विभाग से पधारे डॉ. पी. के. पांड्या ने पशुओं के रोग एवं बीमारी के निदान के साथ ही विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी। इन्टरफेस में फसलों में लगने वाले कीट-व्याधि के निदान की जानकारी वरिष्ठ वैज्ञानिको द्वारा दी गई। उप परियोजना संचालक आत्मा आभार श्री एम.एल. सोलंकी ने व्यक्त किया।