निगम कार्यालय मे सद्भावना की शपथ दिलाई
देवास। शासन निर्देशानुसार 18 अगस्त शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय मे सद्भावना दिवस की शपथ कार्यालय अधिक्षक अशोक उपाध्याय के द्वारा निगम अधिकारियो व कर्मचारियो का दिलाई गई। उल्लेखनिय है कि प्रति वर्ष सद्भावना की शपथ 20 अगस्त को दिलाई जाती है। 19 एंव 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने से शासन निर्देशानुसार 18 अगस्त शुक्रवार को निगम कार्यालय मे शपथ दिलाई गई। शपथ मे, मैं प्रतिज्ञा करता हुं की मैं जाती, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किऐ बिना सभी भारतवासियो की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूंगा। मैं पुन: प्रतिज्ञा करता हुं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमो से संलझाउंगा की शपथ उपस्थितजनो को दिलाई गई। इस अवसर पर उपयंत्री दिलीप मालवीया, रणजीतसिह पंजाबी, विशाल जगताप, हेमराज सांगते, अजीमुद्दीन शेख, नरेश शर्मा, सुनिल जोशी, अशोक गिरजे, हेमन्त शिन्दे, आनंद दुबे, कला सुर्यवंशी, दिपीका मजूमदार, अफ्सा शेख आदि सहित निगम कर्मचारी उपस्थित रहे।
