कलेक्टर श्री गुप्ता ने बागली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का किया निरीक्षण
ग्रामीणों की समस्या सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश
कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों पर हुई कार्यवाही
देवास 18 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बागली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर स्कूल, आंगनवाड़ी, पंचायत सहित अन्य शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत सोबल्यापुरा, किशनगढ़, पोलाखाल और रतनपुर के ग्रामीणों से चर्चा की ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम बागली श्री आनंद मालवीय, बागली जनपद सीईओ श्री प्रभांशु सिंह, तहसीलदार उदयनगर सुश्री पीहू कुरील, जनपद बागली के सहायक यंत्री श्री विनोद नायर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बागली विकासखण्ड के ग्राम सोबल्यापुरा में स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि स्कूल में मेरा स्कूल स्मार्ट स्कूल अभियान के तहत टीवी नहीं लगाया गया है। स्कूल में लाईट एवं मोबाईल नेटवर्क की समस्या है। बीआरसी, प्रधानाचार्य को एफएलएम एवं दक्षता उन्न्यन के बारे में जानकारी नहीं देने पर शोकाज नोटिस जारी करनें के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम सोबल्यापुरा में स्कूल में जनसहयोग से टेबले प्राप्त हुई है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान स्कूल में पढाई और बैठक व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री ग्राम सोबल्यापुरा में आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि भवन में बारिश के दौरान पानी टपकता है। आंगनवाडी केन्द्र में चार कुपोषित बच्चों का पंजीयन है। आंगनवाडी केन्द्र में नाश्ता नहीं मिल रहा है और मध्यान भोजन भी देर से पहुंचता है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सुपरवाईजर को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। एनआरसी में भेजे गये 03 बच्चों को जून-जुलाई से उनके खाते में पैसे नहीं मिले।
बागली विकासखण्ड के ग्राम पुंजापुरा में निरीक्षण के दौरान बताया गया कि पुंजापुरा में यूरिया पर्याप्त नहीं मिल रहा है। जिस पर कलेक्टर श्री गुप्ता संबंधित अधिकारी को समस्या के निराकरण के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री गुप्ता ने पटवारी को निर्देश दिये सप्ताह में नियत दो दिन पंचायत भवन में अनिवार्य रूप से बैठे। ग्राम पोलखाल में पंचायत भवन का कार्य धीमी गति से होने पर सचिव पोलखाल संतोष कन्नोजे का दो माह का वेतन काटने एवं कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कहा गया।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम लेपरियापुरा में जाने का रास्ता ठीक नहीं होने पर रास्त ठीक करने के निर्देश दिये। लेपरियापुरा एवं बयड़ीपुरा के मार्ग का अतिक्रमण हराने के निर्देश दिए। ग्राम में पीने के पानी की समस्या होने पर पीईएचई विभाग को पीने के पानी की व्यवस्था के निर्देश दिये। ग्राम में बिजली की समस्या होने पर एमपीईबी विभाग को बिजली की समस्या के समाधान के निर्देश दिये।



