देवास जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहारदा में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर की एक वेतनवृद्धि रोकी, आउटसोर्स कर्मचारी को किया सेवा से पृथक
-----------
देवास 23 अगस्त 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता ऊईके ने बताया कि विगत दिनों प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहारदा में गर्भवती महिला उपचार के लिए पहुंची लेकिन ड्युटी पर स्टॉफ नहीं मिलने और स्वास्थ्य केन्द्र पर ताला लगा पाये जाने के कारण गर्भवती महिला को समय पर स्वास्थ्य सेवायें नही मिलने की जानकारी प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पाया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहारदा में पदस्थ नर्सिंग ऑफिसर सुश्री आरती सोले (भास्कर) और आउट सोर्स कर्मचारी श्री महेश कासलीवाल दोशी पायी गये।
कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देश पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लोहारदा में पदस्थ शासकीय सेवक आरती सोले (भास्कर) नर्सिंग ऑफिसर की एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकी गयी एवं आउट सोर्स कर्मचारी श्री महेश कासलीवाल को सेवा से प्रथक किया गया।