Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में ‘’स्नेह यात्रा" आठवे दिन विकासखण्ड बागली के विभिन्‍न ग्रामों में पहुंची, यात्रा का जगह-जगह हुआ स्‍वागत

 देवास जिले में ‘’स्नेह यात्रा" आठवे दिन विकासखण्ड बागली के विभिन्‍न ग्रामों में पहुंची, यात्रा का जगह-जगह हुआ स्‍वागत



-------------


 ‘’स्‍नेह यात्रा’’ में यात्रा में संकीर्तन, सत्‍संग, रक्षा सूत्र बंधन, तिलक, स्‍वागत और संवाद कार्यक्रम हुए आयोजित

-------------


     देवास 23 अगस्‍त 2023/ देवास जिले में मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 26 अगस्‍त तक ‘’स्नेह यात्रा" निकाली जा रही है। ‘’स्नेह यात्रा" आठवें दिन 23 अगस्त को स्वामी माधवानंद जी महाराज के नेतृत्व में निकाली गई। ‘’स्नेह यात्रा" विकासखण्ड बागली के हाटपीपल्या, बिलावली, अबराजसाहनी, भीलआमला, गोपीपुर, खेड़ाखाल, चारिया, जंटाशंकर, धावडिया बागली वार्ड क्रमांक एक पहुंची। नगर हाटपीपल्या में उत्तर प्रदेश से पधारे महामंडलेश्वर जी का आगमन हुआ तथा संवाद कार्यक्रम में उनके द्वारा बताया गया बौद्धिक धर्म का अनुसरण किया गया।


    ‘’स्नेह यात्रा" का ग्रामों में जगह-जगह स्‍वागत किया गया। माताएं बहनें कलश लेकर स्वागत को पहुंची। स्वामी माधवानंद जी महाराज द्वारा अपने प्रवचन में सभी से एकजुट रहने का आह्वान किया। समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं असमान व्यवहार के कारण समाज का एक बड़ा वर्ग समाज की मुख्य धारा से अलग होता दिखाई दे रहा है, इन्हीं लोगों से स्नेह मिलन एवं संवाद के लिए संकल्प लिया गया है। भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण द्वारा सामाजिक समरसता का आदर्श हमारे सामने रखा। महर्षि दयानंद सरस्वती, संत शिरोमणी रविदास, मदनमोहन मालवीय, जबाबा साहब अम्बेडकर सहित सामाजिक समरसता का कार्य किया गया है। समाज को जोड़ने का कार्य किया जाए, तोड़ने का नहीं। सभी समाज एक सूत्र मैं रहे स्वामी जी द्वारा भजन गाकर ग्रामवासियों को जागृत किया।


     ‘’स्नेह यात्रा" में गायत्री शक्तिपीठ परिवार, मध्यप्रदेश योग आयोग के शर्मा जी, रामचंद्र मिशन के चेतन जी, बागली ब्लॉक की सभी नवांकुर संस्थाए, प्रसफुटन समितियां, सीएमसीएलडीपी अंतर्गत मेन्टर्स एवं छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता की सहभागिता रही।