Type Here to Get Search Results !

उद्यानिकी विभाग का मार्गदर्शन पाकर देवास जिले के कृषक श्री जितेंद्र सिंह ड्रिप सिस्टम से कर रहे हैं खेती


उद्यानिकी विभाग का मार्गदर्शन पाकर देवास जिले के कृषक श्री जितेंद्र सिंह ड्रिप सिस्टम से कर रहे हैं खेती



-----------

आधुनिक खेती करके कृषक श्री जितेंद्र सिंह को हो रहा है दो लाख रुपए से अधिक का मुनाफा

------------

कृषक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद

----------

देवास, 07 अगस्त 2023/ शासन की मंशा है कि खेती लाभ का धंधा बने, इसके लिए केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा कई किसान हितैषी योजना प्रारंभ की है, जिससे कृषकगण इन योजनाओं का लाभ लेकर खेती से अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं। इन्हीं किसानों में देवास जिले के बागली विकासखंड के ग्राम सोबल्यापुरा के कृषक जितेन्द्र पिता श्री गुलाबसिंह है। जिन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ एवं मार्गदर्शन पाकर खेती को लाभ का धंधा बनाया। उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन से वे ड्रिप सिस्टम के माध्यम से बैंगन व अन्य खेती कर रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

कृषक श्री जितेन्द्र सिंह ने बताया कि वे ग्राम सोबल्यापुरा विकासखण्ड बागली के निवासी है। पहले वे सामान्य तरीके से उद्यानिकी फसलों की खेती करता थे, जिसमें उन्हें लागत के अनुपात में कम मुनाफा प्राप्त हो रहा था। इसी बीच  उन्हें उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं सिंचाई पद्धति के बारे में बताया। उन्होंने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में खेती करना प्रारंभ किया। वर्तमान में 2.00 एकड़ भूमि में बैंगन की खेती ड्रिप सिंचाई पद्धति से कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत अनुदान पर प्राप्त ड्रिप सिस्टम लगाकर सिंचाई कर रहे हैं। वे बताते हैं कि ड्रिप सिस्टम से सिंचाई करने से पानी की बचत होती है एवं खाद उर्वरक भी ड्रिप पद्धति से सीधे पौधों तक पहुंचाना आसान होता है। वर्तमान में बैगन का अच्छा उत्पादन प्राप्त हो रहा है। बैंगन फसल से मुझे लगभग 2 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा प्राप्त हो रहा है। वे बताते हैं कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनीकी से खेती कर रहे हैं। वे केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही किसान हितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।