समरसता का संदेश लेकर मां चामुंडा की नगरी
देवास में पहुँची “संत रविदास समरसता यात्रा”
-----
समरसता यात्रा जिले की सोनकच्छ विधानसभा में पहुंची जहां पर नगर वासियों ने उत्साह से अगवानी करते हुए किया स्वागत
---
समरसता यात्रा के दौरान सोनकच्छ एवं देवास में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम
---
समरसता यात्रा का जगह-जगह हुआ श्रद्धा-भाव व सम्मान के साथ आत्मीय स्वागत
----
देवास 05 अगस्त 2023/
जन – जन तक समरसता का संदेश पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा निकली जा रही संत शिरोमणि रविदास “समरसता यात्रा” मां चामुंडा की नगरी देवास पहुंची। शहर की सीमा एवम् नगर में प्रवेश के दौरान जगह-जगह समरसता यात्रा का स्वागत किया गया।
समरसता यात्रा में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री मनीष सोलंकी, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री शरद पाचुनकर श्री भरत चौधरी, श्री भेरूलाल अटारिया श्री संजय दायमा, श्री पंकज वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।
इस दौरान देवास में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ ।जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा देश एवं प्रदेश में समरसता का संदेश देने के लिए समरसता यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा प्रदेश के 5 स्थानों से प्रारंभ हुई है नीमच से यह यात्रा प्रारंभ होकर कल रात्रि में देवास जिले के सोनकच्छ के पीपलरावां में प्रवेश हुई। यहां से होते हुए आज देवास में आई और आगे सीहोर होते हुए सागर पहुंचेगी। उन्होंने कहा है कि
प्रदेश सरकार महान संत श्री रविदास जी महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण सागर जिले में लगभग 102 करोड़ रूपए की लागत से करने जा रही है। उन्होंने कहा केन्द्र व राज्य सरकार संत श्री रविदास जी की भावना के अनुरूप सभी वर्गों के कल्याण के लिये काम कर रही है। दोनों सरकारों ने शोषित पीड़ित व वंचितों को सम्मानपूर्वक उनका अधिकार दिलाया है।
इसी कड़ी में सरकार समरसता के प्रतीक संत श्री रविदास महाराज जी के भव्य मंदिर का निर्माण करने जा रही है। उन्होंने ने कहा कि समरसता सदैव से भारतीय संस्कृति में शामिल रही है। भगवान राम ने निषाद राज को अपने भाई भरत की तरह स्नेह दिया। शबरी के जूठे बेर खाए। इस दौरान देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री भेरूलाल अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
इसके पूर्व समरसता यात्रा पीपलरावां से सोनकच्छ पहुंची। जहां पर नगर वासियों ने उत्साह पूर्वक समरसता यात्रा की अगवानी कर जगह-जगह पर स्वागत किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की पादुकाओं का पूजन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र वर्मा, श्री राजीव खंडेलवाल, श्री मनीष सोलंकी, श्री भेरूलाल अटारिया, पिपलेश्वर महादेव मंदिर के संत सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। सोनकच्छ नगर में जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें संतों एवं जनप्रतिनिधियों ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज के जीवन के बारे में जानकारी प्रदान की।
समरसता यात्रा के माध्यम से संत शिरोमणि रविदास महाराज जी के मंदिर के निर्माण के लिये गाँव-गाँव व शहर-शहर से पवित्र जल और मिट्टी भी कलशों में एकत्रित की जा रही है। देवास जिले से भी मिट्टी और जल एकत्रित कर
मंदिर निर्माण के लिए भेजा जा रहा है।

