खेल विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर मजदूर की बेटी खुशी ने किया नाम रोशन, जीती मैराथन
------------
खेल विभाग ने प्रशिक्षण देकर विजेता बनाया, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती सिंधिया का हृदय से धन्यवाद
------------
देवास, 07 अगस्त 2023/ खेल विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त कर जिले के होनहार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपना और अपने जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। ऐेसे ही देवास शहर की प्रतिभावान खिलाड़ी खुशी पर्वत हैं। खिलाड़ी खुशी पर्वत ने अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से कई मैराथन दौड़ को जीती है। इससे वे तथा उनका पूरा परिवार बहुत खुश हैं तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्री यशोधरा राजे सिंधिया को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।
जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी श्री हेमंत सुवीर ने बताया कि देवास शहर की तंग गलियों में जीवन यापन के लिए अलसुबह घर के नौनिहालों के होठों पर मुस्कान लाने के लिए मजदूरी करने वाले जितेन्द्र पर्वत के घर में बेटी जन्मी तो खुशी के मारे पिता ने नाम ’’खुशी” रख दिया। 14 वर्ष की उम्र में ही बेटी ने परिवार को भी यश दिलाया, जब खुशी पर्वत ने वर्ष 2016 में 2 फरवरी 2020 को इन्दौर में आयोजित 21 किलो मीटर की प्रतिष्ठित 25000 रूपये ईनामी राशि की दौड़ ’’इन्दौर मैराथन” जीत ली। दिनांक 11 अक्टूबर 2019 को देवास में आयोजित 10 किलो मीटर ’’देवास मैराथन’’ की प्रथम स्थान प्राप्त कर राशि 5000 रुपए का ईनाम जीता। खुशी ने वर्ष 03 नवम्बर 2019 को महू में आयोजित “द इन्फैन्ट्री मैराथन” में स्वर्ण पदक जीता और ईनामी राशि 20,000 रुपए पर कब्जा जमाया। इसी वर्ष 21 किलोमीटर की ’’रेनाथॉन’’में तृतीय स्थान, सुरप चार्चजेस लोटस मैराथन 5 किलोमीटर देवास जिले में आयोजित ’’क्रॉसकन्ट्री” 6 किलोमीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2020 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्रीन मैराथन 21 किलोमीटर में राशि 15000 हजार रुपए का द्वितीय पुरूस्कार भी खुशी को ही मिला।
कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम के ’’एथलेटिक्स ट्रेक” पर कुलांचे भर रही खुशी अपनी सफलताओं का श्रेय उपलब्ध ’’एथलेटिक्स ट्रेक” के लिए तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण विभाग की मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री श्री यशोधरा राजे सिंधिया को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।



