Type Here to Get Search Results !

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता यात्रा को लेकर देवास विधानसभा की बैठक संपन्न


संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की समरसता यात्रा को लेकर देवास विधानसभा की बैठक संपन्न


देवास, 03 अगस्त 2023/ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निकाली जा रही संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की समरसता यात्रा की पूर्व तैयारी को लेकर देवास विधानसभा की बैठक जिला पंचायत सभागृह में संपन्न हुई। बैठक में यात्रा के प्रचार प्रसार, शोभा यात्रा एवं जन संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी की सामूहिक जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, श्री संजय दायमा, जिला पंचायत सीईओ श्री हिमांशु प्रजापति, एसडीएम श्री प्रतीक राव, जिला समन्वयक श्री देवेंद्र शर्मा, श्रीमती नीलम, सोनी ब्लॉक समन्वयक देवास, श्री राजेश सिसोदिया ब्लॉक समन्वयक टोंक्खुर्द, श्री मनीष सोलंकी, विजय सिंह पंवार, श्री मनीष डांगी, श्री नीरज सिंह चौहान, नगर पालिका निगम के पार्षद गण सहित देवास नगर के सर्व समाज के प्रमुख लोग उपस्थित थे।