जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के वरिष्ठ कर्मचारी को सेवानिवृत होने पर दी विदाई
देवास, 03 अगस्त 2023/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय देवास में पदस्थ वरिष्ठ लिपिक श्री हरिकिशोर शर्मा सहायक ग्रेड-2 अपनी अर्द्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर दिनांक 31 जुलाई 2023 को सेवा निवृत्त हुए। इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागृह में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रभात कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में उपस्थित मुख्य अतिथिगण का पौधे देकर स्वागत किया गया। उसके उपरांत श्री हरिकिशोर शर्मा का मुख्य अतिथिगण एवं कार्यालयीन कर्मचारीगण द्वारा पुष्पहार से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा श्री शर्मा द्वारा शासकीय सेवक के रूप में किए गए कार्यो की सराहना करते हुए उनके समर्पण भाव की प्रशंसा कर उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में श्रीमती निहारिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री हरिकिशोर शर्मा जी के साथ किये गये कार्यो का अनुभव एवं उनके कार्य के प्रति लगाव को उपस्थित श्रोताओं के साथ साझा किये। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी उनके कार्य के प्रति सर्मपण भाव का अनुसरण किये जाने की बात कही। इस अवसर पर म. प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर से आए हुए उनके साथी कर्मचारीगण द्वारा भी श्री शर्मा का पुष्पहार से स्वागत कर उनके साथ किये गये कार्यो के अनुभव व्यक्त किये।
कार्यक्रम उपरांत सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री हरिकिशोर शर्मा को साफा बांध कर, शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया एवं उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। श्री शर्मा को कार्यालयीन स्टॉफ द्वारा गाजे-बाजे के साथ कार्यालय से विदाई दी गई। कार्यक्रम में श्री रॉबिन दयाल जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में श्री दिनेश प्रसाद मिश्र विशेष न्यायाधीश, श्रीमती सविता सिंह प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय देवास, श्री मनीष सिंह ठाकुर प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्रीमती सोनल पटेल द्वितीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री डॉ. महजबीन खान द्वितीय अति. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, श्री शिवकुमार कौशल सीजेएम, श्री यशपाल सिंह जिला रजिस्ट्रार, श्रीमती अनु सिंह व्यवहार न्यायाधीश, श्रीमती श्वेता अग्रवाल व्यवहार न्यायाधीश, श्री प्रियांशु पाण्डे व्यवहार न्यायाधीश, श्री अब्दुल अजहर अंसारी व्यवहार न्यायाधीश, श्रीमती आफरीन युसुफजई व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री रश्मि खुराना व्यवहार न्यायाधीश सहित प्रशिक्षु न्यायाधीशगण, जिला न्यायालय देवास के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास के सहायक ग्रेड-3 श्री एआर अंसारी, श्री मयंक माधव, श्री योगेन्द्र शर्मा सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

