Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में ‘’स्नेह यात्रा" का छठा दिन, यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

 देवास जिले में ‘’स्नेह यात्रा" का छठा दिन, यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत



-------------

‘’स्‍नेह यात्रा’’ में यात्रा में संकीर्तन, सत्‍संग, रक्षा सूत्र बंधन, तिलक, स्‍वागत और संवाद कार्यक्रम हुए आयोजित

-------------


     देवास 21 अगस्‍त 2023/ देवास जिले में मध्‍यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा 26 अगस्‍त तक ‘’स्नेह यात्रा" निकाली जा रही है। ‘’स्नेह यात्रा" में 21 अगस्त 2023 को पूज्य स्वामी ऐश्वर्यानंद महाराज का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। स्‍नहे यात्रा में संकीर्तन, सत्संग , रक्षा सूत्र बंधन, तिलक स्वागत और संवाद कार्यक्रम हुए।


     जन अभियान परिषद द्वारा सर्व समाज को जागरूक करने के लिए यात्रा निकाली गई। जिसमें संत पूज्य स्वामी ऐश्वर्यानंद जी महाराज पधारे एवं सभी ग्राम में घर-घर जाकर रक्षा सुत्र बांधे। छेठे दिन ‘’स्नेह यात्रा" विकासखण्ड टोंकखुर्द से गोरवा, बिसलखेडी, रनायलकला, सालमखेडी होती हुई देवधर्मराज मंदीर, सालमखेडी, चौबाराधीरा, सुन्दरपुर भुतियाबुजुर्ग, इकलेरामाताजी, बालोन ग्रामों से होती हुई राम मंदीर परिसर बालोन पहुंची।


        यात्रा में ग्रामों मे सर्व समाज को एकजुट करने के जिउ कथा प्रवचन किये गये। ‘’स्नेह यात्रा"  में जनअभियान परिषद जिला देवास के सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सहभागिता कि गई। स्नेह यात्रा में जनअभियान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, नवांकुर संस्थाओ द्वारा स्वामी जी का भव्य स्वागत किया गया। ‘’स्नेह यात्रा" में टोंकखुर्द के स्थानीय संत, महाराज एवं रामकृष्ण मिशन हार्टफुलनेस संस्था के सदस्य उपस्थित थे।