Type Here to Get Search Results !

वृद्धाश्रम बसेरा देवास में स्वस्थ तन-स्वस्थ मन अभियान अंतर्गत शिविर हुआ आयोजित

 वृद्धाश्रम बसेरा देवास में स्वस्थ तन-स्वस्थ मन अभियान अंतर्गत शिविर हुआ आयोजित



------------


       देवास 21 अगस्‍त 2023/ देवास जिले में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा निरन्तर स्वास्थ्य गतिविधियां संचालित की जा रही है। वृद्धाश्रम बसेरा में स्वस्थ तन-स्वस्थ मन अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बताया गया कि किस प्रकार से व्यक्तियों मे मानसिक विकार होते है, मानसिक रोग के लक्षण, बचाव तथा उपचार, संबंधी जानकारी दी गई एवं वृद्धजनों में मन से सम्बंधित समस्यो को जाना व मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा उचित सलाह एवं उपचार किया गया।


      जिला मनोरोग चिकित्सक डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि जो भी महिला, पुरूष, बच्चे जो कि अवसाद, मानसिक विकलांगता, मानसिक विकार से ग्रसित है, मानसिक रूप से बीमार हों या मानसिक विकार से ग्रसित हों,ऐसे लोगों का नियमित जांच और उपचार जिला चिकित्सालय देवास में मनकक्ष सेक्शन में किया जाता है। अगर इस प्रकार की समस्या हो तो अवश्य जांच उपचार करवाये। आमजन भी टेली मानस कार्यक्रम संबंधित परामर्श सेवाओं का लाभ ले सकते है टेली मानस -टोल फ्री मानसिक स्वास्थ्य हेल्प लाइन सेवा (14416 अथवा 1800-891-4416) के बारे में बताया जिसके माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से ग्रसित व्यक्तियों को सहायता एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है।


     डॉ धर्मेन्द्र प्रजापति ने बताया कि मानसिक रोग से निपटने और देश में मानसिक स्वास्थ्य देखभाल के आधारभूत ढांचे की पूर्ण अपर्याप्तता और समुदाय में मानसिक रोग के भारी बोझ को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति लोगो मे जागरूकता के लिये राष्ट्रीय टैली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वस्थ्य मन, स्वस्थ्य तन अभियान मई से सितम्बर 2023 तक चलाया जा रहा है।


     स्‍वास्‍थ्‍य विभाग मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत टेली मानस अंतर्गत सेवाओं का संपूर्ण भारत में विस्तार किये जाने एवं प्रचार-प्रसार के उददेश्य से राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत स्वस्थ मन-स्वस्थ तन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। आमजन को टेली मानस कार्यक्रम अंतर्गत प्रदाय की जा रही परामर्श सेवाओं एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई (मनकक्ष) अंतर्गत प्रदान की रही सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है है।