पक्का मकान बनने से घर में आई खुशियां, परिजन हैं बहुत खुश - हितग्राही श्री नीरज
आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी व मुख्यमंत्री श्री चौहान को हृदय से दे रहे हैं धन्यवाद
------------
देवास 21 अगस्त 2023/ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देवास जिले के नागरिकों को मिल रहा है। आवास योजना नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इन्हें हितग्राहियों में से एक श्री नीरज सिंह है, जिन्हें आवास योजना का लाभ मिला है। श्री नीरज कहते है कि वे कई वर्षों से किराये के मकान में परिवार को लेकर रहते थे। ऐसी मंहगाई के ज़माने में परिवार का खर्च उठाने के अलावा मकान का किराया भी देना पड़ता था। फिर मुझे आवास योजना के मकानों के बारे में जनकारी मिली। मैंने नगर निगम में ए.एच.पी. घटक के लिए आवेदन किया। फिर मुझे योजना के नियमों के अनुसार मकान आवंटित किया गया। अब में परिवार सहित अपने स्वयं के घर में आराम से रह रहा हूं। सरकार की इस महत्ती योजना से पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। आवास योजना से मेरे जैसे गरीब तबके के लोगों का खुद के पक्के मकान में रहने का सपना पूरा हो रहा है। यह हमारे लिए बड़े ही हर्ष और खुशी की बात है। योजना का लाभ मिलने पर हितग्राही श्री नीरज आवास योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दे रहे हैं।
