स्ट्रीट फूड वेंडर (चाट चौपाटी संचालकों) को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में दिया प्रशिक्षण
देवास 05 अगस्त 2023/ खाद्य एवं प्रशासन विभाग द्वारा को स्ट्रीट फूड वेंडर (चाट चौपाटी संचालकों) को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में सिविल लाइन देवास स्थित होटल खेड़ापति में दिया। प्रशिक्षण में स्ट्रीट फूड वेंडर जैसे- चाट, पानी पतासे, नूडल्स, फास्ट फूड्स आदि खाद्य पदार्थों के 40 स्टॉल संचालकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के संबंध में नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट फूड वेंडर्स ऑफ इंडिया एवं नेस्ले प्रायवेट लिमिटेड के सौजन्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला देवास के सहयोग से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में संपूर्ण ट्रेनिंग सैशन में सर्व सेफ फूड, हाईजीन और फूड क्वालिटी से संबंधित विस्तृत जानकारी जैसे साफ-सफाई, कच्ची सामग्री, लायसेंसी विक्रेता से खरीदने एवं खाद्य पदार्थों के रखरखाव के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ट्रेनर रोशन कुमार चौधरी एवं नेस्ले के मैनेजर श्री जयभद्र मिश्रा एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्रीमती निर्मला सोमकुंवर द्वारा स्ट्रीट फूड वेंडर को खाद्य पदार्थो के रखरखाव, गुणवत्ता, हायजीन, के संबंध मे जानकारी दी गई। साथ ही खाद्य पदार्थ ताजे बनाकर विक्रय करने हेतु, ढककर रखने हेतु, खाद्य सामग्री पैक करने में अखबार के पेपर का उपयोग नही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर, श्रीमती वैशाली सिंह एवं श्रीमती वर्षा व्यास के द्वारा भी जानकारी दी गई।स्ट्रीट फूड वेंडर्स को यह ट्रेनिंग निःशुल्क प्रदान की गई ट्रेनिंग पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा जारी फॉस्टेक सर्टिफिकेट भी प्रदान किय गये।



