Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश


देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता को बताई अपनी समस्याएं




जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश








     देवास, 29 अगस्‍त 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।


विद्युत बिल माफ किया जाये


     जनसुनवाई में रमा डोडिया निवासी कंचनपुर ने विद्युत बिल माफ कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने एमपीईबी विभाग को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


कर्मकार योजना के लाभ की राशि दिलाई जाये


     जनसुनवाई में कला बाई निवासी कांटाफोड तहसील सतवास ने कर्मकार योजना के लाभ की राशि दिलाई जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने नगर परिषद कांटाफोड को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


किसी भी विभाग के कार्यालय में सेवा का अवसर दिया जाये


     जनसुनवाई में अतुल उपाध्‍याय निवासी देवास ने किसी भी विभाग के कार्यालय में सेवा का अवसर दिये जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


सार्वजनिक मांगलिक भवन बनाया जाये


     जनसुनवाई में ग्राम एनाबाद तहसील सोनकच्‍छ के निवासियों ने ग्राम में सार्वजनिक मांगलिक भवन बनाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।


ये आवेदन भी हुए प्राप्त


     जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।