Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर श्री गुप्ता ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के केंद्रीय दल से की चर्चा केंद्रीय दल द्वारा देवास जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा

 कलेक्टर श्री गुप्ता ने भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के केंद्रीय दल से की चर्चा

केंद्रीय दल द्वारा देवास जिले के स्व सहायता समूह की महिलाओं से की चर्चा








केंद्रीय दल द्वारा पोषण आहार संयंत्र खटांबा का अवलोकन कर पौधारोपण किया 

---------

        देवास, 29 अगस्त 2023/ भारत सरकार, विश्व बैंक एवं राज्य शासन के दल द्वारा जिले विजयांगज मंडी, बिजेपुर एवं गुर्जर बापच्या का भ्रमण कर स्व सहायता समूह की महिला सदस्यों से चर्चा की और समूह की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उक्त दल द्वारा आजीविका मिशन के स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित पोषण आहार संयंत्र खटांबा का निरीक्षण किया। इस दौरान संयंत्र के संचालन एवं पोषण की सप्लाई, कच्चे माल क्रय करने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से श्रीमती स्वाति शर्मा, श्री आर.बी. गुप्ता एनएमएम एफआई, श्री विवेक कुंज एनएमएम, एनएमएम नॉन फार्म श्री आनंद श्रीवास्तव, विश्व बैंक के श्री शामिक दास एवं श्री शान्तनु, राज्य स्तरीय दल में शामिल सीईओ मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्री एल एम बेलवाल, एसपीएम नॉन फार्म की श्रीमती गरिमा साई सुंदरम, एसपीएम फार्म श्री मनीष पवार, एसपीएम वित्तीय समावेशन श्री देवेंद्र भदौरिया का जिले के सर्किट हाउस में स्वागत किया एवं जिले में आजीविका मिशन एवं महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तार से चर्चा कर सराहना की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति ने पावर प्वाइंट के माध्यम से प्रस्तुतिकरण कर बताया कि जिले में सेचुरेशन मोड में समूह गठन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं अब हम लगातार हर क्षेत्र में महिलाओं का सशक्तिकरण करते हुये उन्हें आर्थिक रूप से भी सशक्त करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान दल में शामिल संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से श्रीमती स्वाति शर्मा, श्री आर.बी. गुप्ता एनएमएम एफआई, श्री विवेक कुंज एनएमएम, एनएमएम नॉन फार्म श्री आनंद श्रीवास्तव, विश्व बैंक के श्री शामिक दास एवं श्री शान्तनु, राज्य स्तरीय दल में सीईओ मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्री एलएम बेलवाल, एसपीएम नॉन फार्म की श्रीमती गरिमा साई सुंदरम, एसपीएम फार्म श्री मनीष पवार, एसपीएम वित्तीय समावेशन श्री देवेंद्र भदौरिया द्वारा पोषण आहार संयंत्र खटाम्बा देवास में भ्रमण कर संकुल संगठनों की ठेकेदार दीदियों एवं स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों से चर्चा कर उनके द्वारा किये जा रहे आजीविका के कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। पोषण आहार संयंत्र की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा परमार द्वारा सभी अधिकारियों का स्वागत किया एवं संयुक्त सचिव श्रीमती शर्मा को पोषण आहार संयंत्र के बारे में बताया। अध्यक्ष के द्वारा पोषण आहार संयंत्र में मशीनों की स्थापन, कार्य प्रणाली की पूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पोषण आहार संयंत्र में हरियाली संकुल संगठन के द्वारा मिलिंग, सोनकच्छ शक्ति संकुल संगठन के द्वारा पैकिंग, उम्मीद संकुल संगठनों के द्वारा लोडिंग-अनलोडिंग एवं अन्नपूर्णा संकुल संगठन द्वारा हाउस किपिंग का कार्य किया जा रहा है। संयुक्त सचिव श्रीमती शर्मा द्वारा उपरोक्त कार्य की प्रसन्नता व्यक्त करते हुये सराहना की गई। टीएचआर अध्यक्ष दुर्गा परमार ने बताया कि आजीविका मिशन के सीईओ श्री एल.एम. बेलवाल ने पोषण आहार संयंत्र संचालन कार्य स्व सहायता समूहों की महिलाअें को दिया जिससे हम सभी महिलाओं का सपना साकार हुआ एवं हम सभी महिलाएं मजदूर से मालिक बन गये। इस दौरान दल ने पोषण के निर्माण की प्रक्रिया, पैकिंग प्रक्रिया, आय-व्यय का लेखा-जोखा, स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान संयुक्त सचिव ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से श्रीमती स्वाति शर्मा ने संयंत्र परिसर में आम का पौधा लगाया। साथ दल के सदस्यों ने भी पौधारोपण किया।

संयुक्त दल द्वारा विजयागंजमंडी में आजीविका मिशन की महिलाओं द्वारा संचालित फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी (एफपीओ) का भ्रमण कर उनके द्वारा की जा रही गतिविधि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जिसमें एफपीओ से चेयरमैन श्रीमती चिंतामणी पाटीदार द्वारा एफपीओ का बनाने से लेकर विस्तारपूर्वक व्यवसाय की जानकारी दी। श्रीमती निर्माला बारोलिया बीओडी द्वारा एफपीओ द्वारा पिछले दो वर्षों में किये गये व्यवासाय आलू, गेहॅू, सोयाबीन, खाद क्रय-विपणन तथा 1 करोड़ 05 लाख का टर्नओवर किया आदि के बारे में जानकारी दी गई। श्रीमती माया राठौर द्वारा मप्र राज्य सहकारी अनुसचित जाति विभाग, भोपाल द्वारा प्रपोजल स्वीकृत कोल्ड स्टोरेज, आलू प्रोसेसिंग यूनिट लगाने और ग्राम सालमखेड़ी में 0.84 हेक्टेयर भूमि चिन्हांकन की जानकारी दी गई। साथ कंपनी सीईओ श्री रविन्द्र मेवाड़ा द्वारा आगामी एफपीओ के बिजनेस प्लान अनुसार आगामी 05 वर्ष में 25 करोड़ तक के व्यवसाय करने को लेकर विस्तार पूर्वक बताया गया। इस पर महिलाओं द्वारा कंपनी के उत्पाद विक्रय, आय व्यय एवं अपने जीवन में आए परिवर्तन के बारे में दल को बताया। 

 दल द्वारा ग्राम गुर्जर बापच्या में ग्राम संगठन के पदाधिकारी एवं लखपति स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की गई। ग्राम संगठन की अध्यक्ष श्रीमती रूबीना बी ने समस्त ग्राम संगठन का परिचय देते हुये समृध्द ग्राम की ओर बढ़ते कदम के बारे में बताया। समस्त ग्राम संगठन की पदाधिकारी एवं लखपति महिलाओं से उनके द्वारा की जा रही आजीविका गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। संयुक्त सचिव श्रीमती शर्मा द्वारा ग्राम संगठन की महिलाओं को ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । जिसमें उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर, ड्रोम तकनीक से कृषि क्षेत्र में दवाई छिड़काव की जानकारी दी गई और कहा गया कि संकुल संगठन एवं ग्राम संगठन को इस प्रकार के कार्य प्रदान किय जायेंगे। संयुक्त सचिव श्रीमती शर्मा एवं वर्ल्ड बैंक के टीम के द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं के कार्यो की सराहना करते हुये कहा की आप सभी महिलाओं से मिलकर हमारी ऊर्जा ओर बढ़ गई है।

दल द्वारा बिजेपुर की स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। इस पर महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने से पहले वे मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे, समूह से जुड़ने के पश्चात उनके जीवन में उल्लेखनी बदलाव आया है। वे आर्थिक रूप से सशक्त हुई तथा अब वे अपना स्वयं का कार्य कर रही है तथा अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। 

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापति, जिला परियोजना प्रबंधक सुश्री शीला शुक्ला, जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती हेमलता मंडलोई, सरपंच गुर्जर बापच्या अफजल खां तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।