आर्थिक अनुदान सहायता राशि बनी पीड़ित परिवार के लिए मददगार
-------------
मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना में प्रेमबाई को मिली 4 लाख रुपए की सहायता
--------------
देवास, 29 अगस्त 2023/ मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना से किसानों के परिवारों को संबल प्रदान किया जा रहा है। इसी के तहत ग्राम कड़कन तहसील सतवास में खेत में कार्य करते समय विद्युत करंट लगने से रामौतार पिता हीरा की मृत्यु होने से उनकी पत्नी प्रेमबाई को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
राज्य शासन की योजनाएं पीड़ित परिवारों के लिए संकट की घड़ी में मददगार बन रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान आमजन की पीड़ा को समझते हैं। उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए कई जनहितैषी योजनाएं प्रारंभ की है। इन योजनाओं के लाभ से पीड़ितों को संकट की घड़ी में संबल मिल रहा है।