देवास जिले में जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्ता को बताई अपनी समस्याएं
-----------
जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
------------
देवास, 01 अगस्त 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ता के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।
आर्थिक सहायता राशि दिलाई जाए
जनसुनवाई में शंकरलाल पिता उमराव निवासी खजुरिया बीना तहसील हाटपीपल्या ने आर्थिक सहायता राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
सोसायटी से खाद बीज दिलाया जाये
जनसुनवाई में भूरी बाई निवासी सेडू तहसील टोंकखुर्द ने सोसायटी से खाद बीज दिलाने के संबंध में आवदेन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
अवैध कब्जा हटाया जाये
जनसुनवाई में तेजुबाई निवासी पीरपाडल्या तहसील सोनकच्छ ने उनकी भूमि से अवैध कब्जा हटवाने के संबंध में आवदेन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाया जाये
जनसुनवाई में भगवान सिंह पिता रामचरण सिंह निवासी खुर्दपिपल्या तहसील सोनकच्छ ने सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवदेन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

