Type Here to Get Search Results !

देवास‍ जिले के किसान श्री मनोहर ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ लेकर प्याज भण्डार गृह का कराया निर्माण



देवास‍ जिले के किसान श्री मनोहर ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का लाभ लेकर प्याज भण्डार गृह का कराया निर्माण




------------


     देवास 01 अगस्‍त 2023/ देवास‍ जिले के विकासखण्‍ड सोनकच्‍छ के ग्राम अभेपुर के किसान श्री मनोहर पिता उमरावसिंह प्याज एवं लहसून की फसल करते है। किसान श्री मनोहर कहते है कि पहले प्याज की उत्पादित फसल निकलाते ही बाजार में बेचना पड़ता था, जिससे मुझें प्याज फसल का उचित मूल्य नही मिल पाता था। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से जुड़कर मैनें अपने खेत पर उद्यानिकी विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना में 03 लाख 50 हजार की लागत से 50 मीट्रिक टन क्षमता का प्याज भण्डार गृह का निर्माण कराया है। जिससे उत्पादित प्याज एवं लहसून फसल को 4 से 5 माह तक भण्डारित कर रखते है तथा बाजार में प्याज फसल का उचित भाव आने पर ही बेचते है। योजना में प्याज भण्डार गृह निर्माण के लिए किसान श्री मनोहर को योजना 01 लाख 75 हजार रूपये अनुदान सहायता भी प्राप्त हुई है। किसान श्री मनोहर योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्‍यवाद दे रहे है।