Type Here to Get Search Results !

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले सहित प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1209 करोड़ की राशि की अंतरित

 मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले सहित प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1209 करोड़ की राशि की अंतरित





------------


जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में हुआ आयोजित


------------


जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों का हुआ आयोजन


-------------


     देवास 10 अगस्‍त 2023/ देवास जिले सहित प्रदेश की सवा करोड़ लाडली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री लाडली बहना की तीसरी किस्‍त की राशि राज्य स्तरीय कार्यक्रम रीवा से अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम से सवा करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1209 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की।


     जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में आयोजित हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम में सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को सुना गया। जिला स्‍तरीय कार्यक्रम में देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल, महापौर प्रति‍निधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री प्रवीण वर्मा, श्री महेश फुलेरी, श्री राहुल दायमा, श्री गणेश पटेल, श्री वैभव गर्ग सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, नगर निगम उपायुक्त श्री पुनीत शुक्‍ला, महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


     देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने कहा कि मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम से लाडली बहनों के खातों में मुख्‍यमंत्री लाडली बहना की तीसरी किस्‍त अंतरित कर रहे है। लाडली बहाना की तीसरी क़िस्त डाल रहे है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्‍म निर्भर बनाने में देश में नाम किया है। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना से प्राप्‍त राशि का उपयोग महिलाएं परिवार के लालन-पालन,बच्चों की पढ़ाई में कर रही है। मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना से प्रदेश की महिलाएं सम्रद्ध हो रही है, महिलाएं सम्रद्ध होगी तो परिवार सम्रद्ध होगा और परिवार सम्रद्ध होगा तो प्रदेश सम्रद्ध होगा।


     नगर निगम सभापति श्री रवि जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार हर महीने 10 तारीख को लाड़ली बहनो के खाते में एक हजार रूपये की राशि अंतरित कर रही है। हर महीने 10 को लाड़ली दिवस मनाया जा रहा है। लाड़ली बहनो को मिल रही एक हजार रूपये की राशि को धीरे-धीरे बढा कर 03 हजार रूपये किया जायेगा। प्रदेश सरकार द्वारा आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। देवास के सभी नागरिक 13 से 15 अगस्‍त तक हर घर तिरंगा लगाए।


     जिला स्तरीय कार्यक्रम में श्री राजीव खंडेलवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गो के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्‍याणकारी योजनाएं चला कर योजना का लाभ प्रदेश के नागरिकों को दिया जा रहा है। स्‍व सहायता समूह के माध्‍यम से महिलाओं को लोन उपलब्‍ध कराया जा रहा है। उन्‍हें आत्‍म निर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बच्‍चीयों के लिए लाडली लक्ष्‍मी योजना चलाई जा रही है। लाडली बहना सेना का गठन किया गया है। जो महिलाओं के हित में कार्य करेंगी।


     महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आगे बढाने के लिए सरकारी नोकरियों में महिलाओं को आरक्षण दे रही है। नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि देवास की जनता स्वच्छता सर्वेक्षण में फीडबेक दें। देवास को स्वच्छता में नंबर एक बनाये। नगर निगम की टीम लगातर स्वच्छता के लिए कार्य कर रही है। आप भी आगे आये और देवास को नंबर वन बनाये।