Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान में सन फार्मा द्वारा ग्राम केलोद की स्‍कूल में छात्रों के लिये फर्नीचर दी गई

 देवास जिले में ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान में सन फार्मा द्वारा ग्राम केलोद की स्‍कूल में छात्रों के लिये फर्नीचर दी गई






-----------


 कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ग्राम केलोद की स्‍कूल में छात्रों के लिये दिये फर्नीचर एवं


 सामाजिक चेतना केन्‍द्र केलोद में लाईब्रेरी का किया शुभारम्‍भ


-------------


अभियान में देवास जिले की लगभग 998 स्कूलों में कराया जाएगा फर्नीचर उपलब्ध


------------


     देवास 21 अगस्‍त 2023/ देवास जिले की शासकीय स्‍कूलों में अच्‍छी व्‍यवस्‍थाओं और शिक्षा के लिए ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान चलाया जा रहा है। ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान में सन फार्मा द्वारा केलोद स्‍कूल में सी.एस.आर. मद से छात्रों के लिये 25 सेट फर्नीचर दी गई। जिसका कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने आज स्‍कूल में शुभारम्‍भ किया।


      कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने सामाजिक चेतना केन्‍द्र केलोद में लाईबेरी का शुभारम्‍भ भी किया। उन्‍होंने लाईब्रेरी में दान की गई पुस्तकों का अवलोकन किया। अक्षर साथी द्वारा कक्षा में अक्षर पोथी के निर्माण पाठो की टीएलएम की प्रदर्शनी देखी। इस दौरान प्राचार्य डाइट देवास डॉ सक्सेना, महा प्रबंधक उद्योग श्री मंगल रेकवार सहित अन्‍य उपस्थित थे।


      उल्लेखनीय है कि ‘’मेरी शाला सम्पूर्ण शाला’’ अभियान के तहत जिले के लगभग 998 स्कूलों में छात्र/छात्राओं के बैठने के लिए जन सहयोग एवं सी.एस.आर. मद से छात्रों के लिये फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें प्राथमिक शाला के बच्चों के लिये छोटे आकार वाला फर्निचर एवं माध्यमिक शाला के बच्चों के लिये बड़े आकार वाला का फर्नीचर स्कूलों में उपलब्‍ध कराया जायेगा।