देवास जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के नियमित टीकाकरण की एन्ट्री अब हो रही यूवीन पोर्टल पर
-------------
देवास 23 अगस्त 2023/ देवास जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के नियमित टीकाकरण की एन्ट्री अब हो रही यूवीन पोर्टल पर हो रही है। जिले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में प्रति मंगलवार और शुक्रवार को स्वास्थ्य संस्थाओं और आंगनवाडी केन्द्रों पर निर्धारित माईक्रोप्लान अनुसार ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस आयोजित कर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर आयोजित गतिविधियों एवं टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य संस्थाओं में दस्तक अभियान में की जा रही गतिविधियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


