Type Here to Get Search Results !

पोषण पुनर्वास केंद्र देवास में 14 दिन जॉच और उपचार से गंभीर कुपोषण से मुक्त हुई काव्या


पोषण पुनर्वास केंद्र देवास में 14 दिन जॉच और उपचार से गंभीर कुपोषण से मुक्त हुई काव्या 



-------------


     देवास 14 अगस्‍त 2023/ पोषण पुनर्वास केंद्र देवास में जांच और उपचार से काव्‍या गंभीर कुपोषण से मुक्त हुई है। जिले के ग्राम सिरोंज निवासी भावना पति विनोद प्रायवेट कम्पनी में कार्य करती है। श्रीमती भावना की बालिका का स्वास्थ्य ठीक नही रहता बीमारी होने से कमजोर रहती है। कमजोर होने के कारण बालिका को देवास पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती किया गया। भर्ती के समय काव्या का वजन 2.600 कि.ग्रा. तथा लंबाई 52 सेंटीमीटर थी। जो कि अति गंभीर कुपोषण की श्रेणी में आ रही थी। एनआरसी में 14 दिन जॉच और उपचार से बालिका के वजन में बढ़ोतरी होने लगी और वजन 4.960 कि.ग्रा. एवं ऊंचाई 58 सेंटीमीटर हुई। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग द्वारा समय-समय पर फोलॉअप किया गया। अब काव्या पूर्णतः स्वस्थ है।


     एनआरसी नोडल अधिकारी डॉ. कपिल एवं पोषक प्रशिक्षक अर्चना दुबे द्वारा काव्या के माता-पिता की काउंसिलिंग की गयी। बच्चे के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की समझाईश दी गयी। अब उसके माता-पिता भी खुश हैं, एनआरसी के चिकित्सक डॉ. कपिल द्वारा नियमित देखभाल व उपचार किया गया।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुलता उईके ने बताया की पोषण पुर्नवास केन्द्रो में गम्भीर कुपोषित बच्चो का आशा, ऑगनवाडी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा चिंहित कर भर्ती कराया जाता है। साथ ही जिला अस्पताल में नियमित वार्ड में भी ऐसे बच्चों को चिंहित कर पोषण पुर्नवास केन्द्र में 14 दिनों तक बच्चों को भर्ती किया जाता है। निर्धारित डाईट प्रदान की जाकर माता को समझाईश दी जाती है। काव्या जैसे कई बच्चों का उपचार पोषण पुर्नवास केन्द्र में किया जाता है। जिसकी मॉनिटरिंग व देख रेख शिशु रोग विशेषज्ञ एवं व एन.आर.सी.नोडल अधिकारी द्वारा नियमित की जाती है। कुपोषित बच्चे के भर्ती होने के दौरान बच्चे की माता को 120 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से 14 दिन की राशि 1680 रूपये स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदान किये जाते है।