देवास जिले के किसान श्री कमलसिंह ने उद्यानिकी विभाग से उद्यानिकी फसलों एवं सिंचाई पद्धति की जानकारी लेकर खेती को बनाया लाभ का धंधा
------------
कृषक श्री कमलसिंह प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद
---------------
देवास 14 अगस्त 2023/ जिले के विकासखण्ड टोंकखुर्द के ग्राम पिपल्याकुमार के किसान श्री कमलसिंह पिता मानसिंह कहते है कि वे पहले पारंपरिक रूप से गेहूं सोयाबीन की खेती करते थे, जिसमें लागत के अनुपात में मुनाफा प्राप्त नहीं हो रहा था। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा उद्यानिकी फसलों एवं सिंचाई पद्धति के बारे में बताया। उद्यानिकी विभाग से जुड़कर फलोद्यान योजना में 05 वर्ष पूर्व 08 बीघा में (450 पौधे) संतरा का बगीचा लगाया जो अब तैयार हो गया है। संतरा के बगीचे में अच्छा उत्पादन प्राप्त हो रहा है। वर्तमान में संतरा का बगीचा 04 लाख 50 हजार रूपये में नीलाम किया है।
किसान श्री कमलसिंह ने बताया कि वे साथ ही अंतरवर्तीय फसल के रूप में सोयाबीन, आलू, प्याज एवं लहसुन की फसलें भी बदल-बदल कर लगाते है। संतरा बगीचे से लागत के अनुपात में बहुत अधिक मुनाफा प्राप्त होता है। उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों विभागीय प्रशिक्षण एवं तकनीकी मार्गदर्शन मिलने से उद्यानिकी की नवीन तकनिकी से खेती कर रहे है। किसान श्री कमलसिंह कहते है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही है। योजना का लाभ मिलने पर कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से धन्यवाद।
