देवास जिले में ‘’मिलावट से मुक्ति अभियान’’ में दो दिन में जांच के लिये 14 लीगल एवं 36 सर्विलेंस नमूनें लिये गये
--------------
देवास, 09 अगस्त 2023/ अभिहीत अधिकारी देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि जिले में ईट राईट फेस-3 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता निर्धारण के लिए ईट राईट फेस-3 का आयोजन किया गया है। ईट राईट फेस-3 की गतिविधियों के अंतर्गत 08 अगस्त को ईट राईट केम्पस अंतर्गत आयशर प्रायवेट लिमिटेड इंडस्ट्रीयल एरिया ए.बी. रोड़ देवास, जॉन डियर प्रायवेट लिमिटेड खटाम्बा भोपाल रोड़ देवास पर कार्यरत् कर्मचारियों को उपलब्ध किये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता निर्धारण के लिए केंटीन का खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानकों पर निरीक्षण एवं प्री ऑडिट कर खाद्य पदार्थ आटा, दाल एवं बेसन के नमूनें लेकर जांच के लिए भेजे गये। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा शिकायतकर्ताओं श्री संतोष परमार, श्री गुलाबसिंह सिसोदिया के साथ ग्राम पांदा जागीर तहसील सोनकच्छ जिला देवास स्थित फर्म चौहान किराना दुकान के मालिक रितेश चैहान पिता श्री कमलसिंह चैहान से शिकायती शक्कर का नमूना शिकायतकर्ता के समक्ष जांच के लिए लिया तथा उनके बताये अनुसार होल सेलर फर्म अमरनाथ ट्रेंडिंग कंपनी अनाज मंडी मक्सी रोड़ देवास के प्रोप्रायटर प्रितम मंधानी से भी शक्कर का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
अभिहीत अधिकारी देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि ईट राईट फेस-3 में सीरियल एवं सीरियल प्रोडक्ट्स के लीगल एवं सर्विलेंस नमूनों की ड्राइव अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तहसील क्षेत्रों से नमूनें संग्रहित किये गये। जिसमें हर्षित किराना एवं जनरल स्टोर एम.जी. रोड़ बागली से कौशल बेसन एवं मनीषा गोल्ड पोहा, विश्वकर्मा किराना एम.जी. रोड़ बागली से सिल्वर क्वाईन दलिया एवं सिल्वर क्वाईन रवा के लीगल नमूनें लिये गये। कृष्णा किराना स्टोर एम.जी. रोड़ बागली से तुअर दाल (लूज), खड़ी मूंग (लूज), काकानी किराना स्टोर एम.जी. रोड़ बागली से दावत गोल्ड चावल के सर्विलेंस नमूनें लिये गये। मीत किराना नेवरी बायपास से मूंग दाल मोगर, मूंग दाल छिलका, उड़द दाल मोगर के लीगल नमूनें एवं दीपक कोल्ड्रिंक्स नेवरी बायपास से सूजी रवा (तलाटी), बेसन (पैक्ड), स्वास्तिक ब्राण्ड परमल के सर्विलेंस नमूनें लिये गये।
घनश्याम अग्रवाल किराना एम.जी. रोड़ कन्नौद से कमल किशोर प्रीमियम रवा सेमोलीना (पैक्ड), इंडिया गेट राईस (पैक्ड), शिवम किराना स्टोर सरदार पटेल मार्ग कन्नौद से चावल (लूज) के लीगल नमूनें लिये गये। महांकाल रेस्टोरेंट कन्नौद से मक्का का आटा (लूज), मैदा (लूज) के सर्विलेंस नमूनें लेकर जांच के लिए भेजे गये।
आम जनता को मिलावट रहित खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इसके लिए जनजागरूकता अभियान में चलित खाद्य प्रयोगशाला में पवन किराना इंदौर नेमावर रोड़ डबल चौकी जिला देवास से चावल लूज एवं चना दाल लूज के लीगल नमूनें एवं रवा, बेसन, दलिया, पोहा, मैदा, सौंफ, चावल के सर्विलेंस नमूनें लिये गये। माँ बिजासन एव्हरफ्रेश एवं रेस्टोरेंट हरणखेड़ी देवास से चिप्स, मिक्चर मीठा, दलिया मिक्स, फलाहारी, रोहित किराना डबल चौकी देवास से हल्दी, धनिया पावडर, गरम मसाला, चाय पत्ती, मिर्ची, नमक, सेंधा नमक, अम्बिका किराना स्टोर डबल चैकी देवास से तुअर दाल, मूंग दाल, जीरा, काली मिर्च, आटा, चना दाल, अजवाईन के सर्विलेंस नमूनें लेकर जांच के लिए भेजे गये। आगामी त्यौहार को देखते हुए मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
