कलेक्टर श्री गुप्ता विकासखंड सोनकच्छ के विभिन्न ग्रामों में ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए
------------
‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत वृक्षारोपण किया एवं शहीदों के सम्मान की शपथ दिलाई
-------------
सोनकच्छ विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में मतदान केन्द्रों, आंगनवाडी एवं शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
----------
देवास, 09 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता विकासखंड सोनकच्छ के विभिन्न ग्रामों में ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्छ विकासखंड के ग्रामों में मतदान केन्द्रों, आंगनवाडी एवं शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एसडीएम सोनकच्छ श्री संदीप शिवा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सोनकच्छ श्री चरक शिवहरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोनकच्छ विकासखंड के ग्रामों में ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम, वसुधा वाटिका निर्माण ध्वजारोहण, शपथ कार्यक्रम, वीर शहीदों के परिवार का सम्मान एवं विधानसभा अंतर्गत मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विकासखंड सोनकच्छ के ग्राम अगेरा में आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर से आवश्यक जानकारियां ली। सरपंच श्री यदुराज सिंह को समय-समय पर आंगनवाड़ी का निरीक्षण करने के लिए भी कहा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम छायनमैना में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने शासकीय माध्यमिक विद्यालय में ध्वजारोहण एवं शहीदों की याद में दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत जामगोद में मदनी धाम पर पौधारोपण किया। ध्वजारोहण के पश्चात शहीदों के सम्मान की शपथ दिलाई गई। ग्राम पिलावानी में मतदान केंद्र का निरीक्षण किया और बूथ लेवल ऑफिसर अंकित गोस्वामी से मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची ही मजबूत लोकतंत्र की रीड है और मतदान केंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शत प्रतिशत जुड़वाने की जवाबदारी बूथ लेवल ऑफिसर एवं समस्त जन समुदाय की है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं का चिन्हांकन अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। ताकि उन्हें मतदान दिवस पर उनकी दिव्यांगता के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध करवा सके। कलेक्टर श्री गुप्ता ने आदिम जाति कन्या छात्रावास पिलवानी में ध्वजारोहण और वृक्षारोपण किया।

