Type Here to Get Search Results !

नेहरू युवा केंद्र देवास ने ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण और सैनिक सम्मान का किया

 नेहरू युवा केंद्र देवास ने ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण और सैनिक सम्मान का किया





--------------


     देवास, 09 अगस्‍त 2023/  नेहरू युवा केंद्र द्वारा पंचतत्व फाउंडेशन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम अंतर्गत पौधारोपण और सैनिक सम्मान किया गया।


     नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम संयोजक अनिल जैन ने बताया कि ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम में प्रत्येक पंचायत से मिट्टी का एकत्रीकरण कर जिला स्तर, प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर माटी कलश के माध्यम से मिट्टी को नमन करते हुए अमृत वाटिका निर्मित की जायेगी।


     देवास में ‘’मेरी माटी मेरा देश’’ कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के साथ पौधारोपण करते हुए पंचप्रण की शपथ दिलाई गई और सैनिकों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचतत्व फाउंडेशन से श्री सैयद सादिक अली, श्री खलील अहमद शेख, ग्रीन आर्मी से श्री अंकित जैन, श्री दिनेश सिंह चौहान सहित रिटायर आर्मी के जवान कैप्टन श्री एस एस रावत, कैप्टन श्री रामबाबू पटेल, कैप्टन श्री राजेंद्र पटेल, सूबेदार श्री सज्जन सिंह, सूबेदार श्री गोविंद सिंह, हवलदार श्री जगदीश चौधरी, श्री ओम प्रकाश मोडिया, श्री लाखन सिंह राजपूत, श्री अरविंद तिवारी,

श्री एलकर सिंह देवड़ा, श्री भारत पाटीदार, श्री धर्मेंद्र सिंह भदोरिया, श्री दिनेश सिंह चौहान एवं जितेंद्र सिंह राजपूत उपस्थित थे।