उत्कृष्ट स्कूल देवास में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता प्रतियोगिता आयोजित
--------------
देवास 07 जुलाई 2023/ छात्रों में वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट स्कूल देवास में किया। जिसमें प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त 12 टीमों ने भाग लिया। प्रश्नोत्तरी आरबीआई तथा बैंक ऑफ इंडिया द्वारा संपन्न कराई गई। जिसमें वित्तीय साक्षरता, भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकिंग कार्यप्रणाली एवं G-20 से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विकासखंड सोनकच्छ की शासकीय हाई स्कूल फावड़ा की टीम रही। जिला स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 10 हजार रुपए तथा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को क्रमशः 07 हजार और 05 हजार का पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शेष टीमों के प्रतिभागियों को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला स्तर पर चयनित टीम 15 जुलाई 2023 को राज्य स्तर की प्रतियोगिता भोपाल में भाग लेगी। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका आरबीआई प्रबंधक श्री मयंक सेमवाल, सहायक प्रबंधक श्रीमती लेखा लागंदे ने निभाई। इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक श्री अहसन अहमद, निदेशक आरसेटी श्री पुष्पेंद्र पांडेय, बैंक ऑफ इंडिया देवास मुख्य शाखा से श्री सत्यवीर सिंह चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल कुशाल, प्रधान अध्यापक उत्कृष्ट विद्यालय श्री सोमानी उपस्थित थे।
