Type Here to Get Search Results !

देवास में परियोजना देवास ग्रामीण की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित

 देवास में परियोजना देवास ग्रामीण की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित




------------


     देवास 07 जुलाई 2023/ जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेलम बघेल ने बताया कि परियोजना देवास ग्रामीण की कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में माह जून 2023 के आकडों के आधार पर केन्द्रवार/सेक्टरवार समीक्षा की गई। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को 300 दिवस बच्चों को नाश्ता भोजन अनिवार्य उपलब्ध कराने एवं ऑनलाइन एन्ट्री के लिए निर्देशित किया। कार्य में लापरवाही बरते वाली कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।


     बैठक में निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के आवेदन की एन्टी कराये, अन्यथा कार्यवाही की जायगी। बैठक में टीएचआर की एन्ट्री के संबंध में निर्देश दिये। बैठक में बताया गया कि माह अप्रैल 2023 तक समूहों का साझा चूल्हा का भुगतान जमा कर दिया गया है तथा आगामी मई जून का 10 दिवस में भुगतान कर दिया जायेगा।