देवास जिले में आपदा जोखिम क्षेत्र और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संबंध में स्वयं सेवी संस्थाओं को दिया प्रशिक्षण
---------------
नगर निगम देवास में 13 जुलाई तक देवास के सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र के इंजीनियरों दिया जायेगा प्रशिक्षण
--------
देवास 11 जुलाई 2023/ देवास जिले में आपदा जोखिम क्षेत्र और आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संबंध में स्वयं सेवी संस्थाओं को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन का परिचय, समुदाय आधारित आपदा जोखिम में कमी, अग्नि आपदा प्रबंधन, बाढ़ आपदा प्रबंधन, बिजली आपदा प्रबंधन, भूकंप आपदा प्रबंधन और रोकथाम सहित आपदाओं के प्रबंधन में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका। आपदा शमन, तैयारी, आपदा प्रतिक्रिया और पुनर्वास विषय पर आयोजित किया गया।
उल्लेखनीय है कि आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा प्रबंधन संस्थान गृह विभाग मध्य प्रदेश सरकार जिला प्रशासन देवास के साथ मिलकर 10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 तक आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। देवास के सरकारी क्षेत्र के साथ-साथ निजी क्षेत्र के इंजीनियरों के लिए नगर निगम देवास में 13 जुलाई तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में फोकस भूकंप रोधी निर्माण पर होगा। प्रशिक्षण नगर पालिका निगम सभाकक्ष में सुबह 11 बजे से सांय 05 बजे तक आयोजित होगा।

