Type Here to Get Search Results !

देवास नेमावर थाना प्रभारी का निधन अपने कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया

 देवास ब्रेकिंग न्यूज

देवास नेमावर थाना प्रभारी निरीक्षक राजाराम वास्कले का दुखद निधन हो गया है बताया जा रहा है कि श्री वास्कले जामनेर नदी में से शव को निकालने के लिए नदी में उतरे थे लेकिन जब वे डूबने लगे तो साथियों ने उन्हें निकाला और उनको हरदा के अस्पताल में ले जाया गया था जहाँ पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

गौरतलब है कि श्री राजाराम वास्कले काफी अच्छे तैराक थे परिवार में उनके 1 माह 7 की बेटी है जैसे ही खबर लगी पुलिस विभाग व प्रशासन के सभी लोग पहुंचे वहां के विधायक आशीष शर्मा भी पहुंचे श्री राजाराम वास्कले का निधन नही हो कर उन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान को अपनी ड्यूटी करते हुए वीरगति को प्राप्त किया है