*भोपाल से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के बैटरी बॉक्स में लगी आग*
*मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से नई दिल्ली जा रही वंदेभारत एक्सप्रेस के एक कोच के बैटरी बॉक्स में सोमवार सुबह आग लग गई। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है कुछ रेलवे कर्मचारियों ने सुबह करीब छह बजकर 45 मिनट पर सी-12 कोच के बैटरी बॉक्स में आग देखी, रानी कमलापति-हज़रत निज़ामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस को विदिशा जिले के कुरवाई और कैथोरा स्टेशनों के बीच तुरंत रोक दिया गया। रेल अधिकारी ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। रेलवे कर्मचारियों की मरम्मत के बाद वंदे भारत को रवाना किया गया। किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है*
