Type Here to Get Search Results !

भारत सरकार की टीम द्वारा जिला अस्पताल में किया गया एनक्यूएएस एवं मुस्कान का नेशनल असेसमेंट जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से एनक्यूएएस एवं मुस्कान के मापदण्ड अनुसार जिला अस्पताल में हुआ कार्य - डॉ. भण्डारी

 भारत सरकार की टीम द्वारा जिला अस्पताल में  किया गया  एनक्यूएएस एवं मुस्कान का नेशनल असेसमेंट


जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से एनक्यूएएस एवं मुस्कान के मापदण्ड अनुसार जिला अस्पताल में हुआ कार्य - डॉ. भण्डारी





--------

     देवास 15 जुलाई 2023/ भारत सरकार की 03 सदस्य टीम  डॉ. प्रसाद सोमनाथ भण्डारी, डॉ. यंगचेन डोल्मा एवं  डॉ. कुष्ण कुमार धवन  द्वारा 13 से 15 जुलाई तक जिला चिकित्सालय देवास में एनक्यूएएस और मस्कान का नेशनल असेसमेंट किया गया । 

        एनक्यूएएस और मस्कान का नेशनल असेसमेंट पूर्ण होने पर क्लोजिंग बैठक आयोजित कर  भारत सरकारकी  टीम सदस्यो द्वारा असेसमेंट के सम्बंध में  डॉ. प्रसाद सोमनाथ भण्डारी ने कहा कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सयुक्त प्रयास से एनक्यूएएस एवं मुस्कान के मापदण्ड अनुसार जिला अस्पताल में हुआ कार्य जो कि सराहनीय  है।      

     उन्होंने कहा कि गुणवत्तापुर्ण कार्य हुआ है किसी अन्य राज्य या जिलो में किये कार्य की काॅपी नही लगी वार्ड या सेक्शन मे नर्सिंग स्टाॅफ ने बहुत मेहनत की उनके द्वारा ड्राईंग की और बहुत अच्छा रिकार्ड रखा गया टीम वर्क से कार्य किया जो कि  टीम लीडर का कार्य होता है। 

      डॉ. कुष्ण कुमार धवन ने भी सभी के द्वारा रिकार्ड मेनटेन और क्वाॅलिटी वर्क की तारिफ की। नेशनल असेसमेंट में आना ही बहुत बडी बात होती। जो राज्य और देवास की टीम ने कर दिखाया। 

         डॉ. यंगचेन डोल्मा, मेटरनिटी मे इंचार्ज सुधा नायर और उनकी टीम नर्सिंग स्टाॅफ के द्वारा रिकार्ड की सराहना की और एनक्यूएएस और मस्कान का नेशनल असेसमेंट होना भविष्य मे सकारात्मक कार्य पहल की बात कि। 

      बैठक में एसडीएम देवास श्री टी प्रतीक राव ने  स्वास्थ्य विभाग टीम और नर्सिंग स्टाॅफ के कार्य  की सराहना की। जिला अस्पताल मे आने वाल मरीजो को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाये प्रदान करने मे जिला प्रशासन कि टीम हमेशा साथ रहकर कार्य करेंगी। 

    बैठक सिविल सर्जन डाॅ एम.पी शर्मा ने कहा कि एनक्यूएएस और मुस्कान का नेशनल असेसमेंट कि तैयारियो के लिए राज्य स्तर की टीम द्वारा समय समय पर मार्गदर्शन मिलता रहा। जिला स्तर की टीम ने बहुत मेहनतकी।  जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला और आज नेशनल असेसमेंट के मुकाम पर हमे सकारात्मक कदम की और जिला अस्पताल पहुॅचा और आगे भी इसी टीम भावना से कार्य किया जावेगा। 

       सीएमएचओ डाॅ उईके ने कहा कि आर.एम.ओ अजय पटेल और उनकी टीम द्वारा विगत दिनो मे दिन रात मेहनत कर एनक्यूएएस और मस्कान का नेशनल असेसमेंटकि तैयारी की जिला अस्पताल की टीम के सदस्यो सीएस ,आरएमओ ,नोडल ऑफिसर ,सह नोडल और नर्सिंग स्टाॅफ सहित सभी के कार्य कि प्रशंसा कर विभागवार दी गयी। जिम्मेदारी का कार्य पूर्ण निष्ठा से मापदण्ड अनुसार तैयारी व रिकार्ड मेनटेन कार्य करने पर एक्सीडेंट एंड एमरजैंसी  वार्ड मेे डॉ जितेंद्र रावत श्रीमती अनीशा चौहान ,ओपीडी मे डॉ जगदीश नागर श्रीमती स्वाति पटेल ,लेबर मे डॉ शोभा राणा श्रीमती सुधा नायर ,मेटरनिटी वार्ड श्रीमती मेरी थाॅमस, पिडियाट्रिक वार्ड मे डॉ रमेश यादव श्रीमती प्रियंका सक्सेना, एसएनसीयू मे डॉ वैशाली निगम अनीता राजू ,एनआरसी मे डॉ कपील गांगुली श्रीमती अर्चना दुबे, मेटरनिटी ओटी मे श्रीमती ममता नागर श्रीमती सुधा नायर, सर्जिकल ओटी मे डाॅ प्रदीप जयंत नीलम तोमर रचना शुक्ला, पोस्टपार्टम यूनिट मे श्रीमती प्रीति तिवारी श्रीमती मैरी थॉमस ,आईसीयू डॉ शरद वीरपुरा कु निधि धनगर ,आईपीडी डॉ बीआर शुक्ला कु नेहा मंडल, ब्लड बैंक उत्कर्षासिंह श्रीमती सुषमा ,लेबोरेटरी आनंद देशमुख श्रीमती बबीता रेडियोलॉजी एवं सोनोग्राफी डॉ गोपाल कटारे , डाॅ अजहर शेख, लक्ष्मी परमार शांतिलाल सोलंकी श्री रेनसम विल्सन ,फार्मेसी मे संजय प्रजापति ,चंचल शर्मा, सपना प्रजापति श्वेता सिंगल आकांक्षा ठाकुर चंद्रशेखर बघेल , आक्सलरी सर्विसेज मे डाॅ अजय पटेल ज्योति सोमकुवर ,अशोक वर्मा रूपसिंह राठौड़ सचिन ,मोरचुरी मे अंकित शास्त्री शक्ति सिंह ,जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डॉ एमपी शर्मा ज्योति सोमकुवर ,पीडियाट्रिक ओपीडी सतीश उईके रुकमणी मेहरा को कार्य की प्रशंसा कर पुरूस्कार स्वरूप शील्ड प्रदान की।

     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुलता उईके ने बताया कि प्रथम दिवस 13 जुलाई 2023 को सीएमएचओ कार्यालय एनएचएम मीटिंग हाल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना बहुत ही चेलेंजिंग होता है। यह सम्पूर्ण जिले से हजारों मरीज आते है। उन्हें अस्पताल के चिकित्सक स्टॉफ द्वारा बहुत अच्छे से गुणवत्तापूर्ण उपचार दिया जा रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल की टीम बहुत ही विवेक और धैर्य के साथ कार्य कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रशंसा के पात्र है।

      बैठक में डॉ. गोपाल कटारे द्वारा पॉवर पाइन्ट प्रेजेन्टेशन के माध्यम जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना एवं सामान्य जानकारी के साथ ही समय-समय पर राज्य शासन की टीम द्वारा प्रदाय दिशा-निर्देशों के अनुसार एवं भारत शासन की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के अनुरूप एनक्यूएएस (राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक) अंतर्गत बिन्दुवार चेकलिस्ट अनुसार

किये गये कार्य की जानकारी दी। 

     भारत सरकार कि टीम ने जिला अस्पताल में भ्रमण कर विभिन्न विभागों का मुल्यांकन कार्य प्रारम्भ किया गया। जिला अस्पताल के परिसर और विभिन विभाग जिसमें एक्सीडेंटल एवं इमरजेंसी डिपार्टमेंट, ओ.पी.डी. डिपार्टमेंट, लेबर रूम, मैटरनिटी वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, एस.एन.सी.यू., एन.आर.सी., मैटरनिटी ओ.टी.,सर्जिकल ओ.टी., पोस्ट पार्टम यूनिट, आई.सी.यू. यूनिट, आई.पी.डी. डिपार्टमेंट, ब्लड बैंक, लेबोरेटरी रेडियोलॉजी एवं यू.एस.जी.फार्मेसी डिपार्टमेंट, ऑक्सीलियरी सर्विसस मोरचूरी डिपार्टमेंट, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन, पीडियाट्रिक ओ.पी.डी. में निर्धारित मापदण्ड अनुसार की गयी कार्यवाही और रिकार्ड के सम्बंध में जानकारी ली स्टॉफ से चर्चा कर रिकार्ड देखा। टीम द्वारा 13 से 15 जुलाई 2023 तक निर्धारित मापदण्ड अनुसार किये कार्य का मुल्याकन किया गया ।