देवास जिले में ईवीएम और वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन कर नागरिकों को दी जा रही है जानकारी
------------
देवास, 20 जुलाई 2023/ देवास जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय देवास द्वारा कलेक्टर कार्यालय परिसर में ईवीएम और वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन किया जा रहा है। नागरिकों को ईवीएम और वीवीपेट मशीन के संबंध में जानकारी दी जा रही है। नागरिकों को ईवीएम की प्रक्रिया समझाई जा रही है।
