Type Here to Get Search Results !

विद्यार्थी हमारे देश के आधार स्तंभ, इनके द्वारा किए गए कार्य हमारा भविष्य निर्माण करेंगे – विधायक श्रीमती पवार

 विद्यार्थी हमारे देश के आधार स्तंभ, इनके द्वारा किए गए कार्य हमारा भविष्य निर्माण करेंगे – विधायक श्रीमती पवार




------------


उत्कृष्ट विद्यालय देवास में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का हुआ समापन


------------


विजेताओं को किया पुरस्कार वितरण, प्रदेश 52 जिलों के 500 बाल विज्ञानियों ने प्रदर्शित किए अपने मॉडल


-----------


     देवास 20 जुलाई 2023/ विद्यार्थी हमारे देश का आधार स्तंभ है। इनके द्वारा किए गए कार्य हमारा भविष्य निर्माण करेंगे। यह विचार उत्कृष्ट विद्यालय देवास में राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी के समापन पर देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने प्रकट किए। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्री रवि जैन, श्री संजय दायमा सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


     तीन दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदेश के 52 जिलों के 500 बाल विज्ञानियों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए। विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। सीनियर वर्ग में सूचना प्रौद्योगिकी मॉडल में मंदसौर, पर्यावरण में ग्वालियर, स्वच्छता में खंडवा तथा गणित में देवास प्रथम रहे। जूनियर वर्ग में पर्यावरण में बुरहानपुर प्रथम, गणित में हरदा प्रथम और नवाचार में जूनियर में कटनी प्रथम रहा। विज्ञान संगोष्ठी में सागर प्रथम और तात्कालिक भाषण में देवास प्रथम रहा।


     कार्यक्रम का संचालन पंकज वर्मा, बसंत व्यास दीक्षा दुबे ने किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण डीपीसी श्री प्रदीप जैन ने दिया एवं आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचएल खुशाल ने माना। इस अवसर पर अजय सोलंकी, किशोर वर्मा, उमा श्रीवास्तव, महेश सोनी, विकास महाजन, मुकेश निगम, प्रतिभा गुप्ता ,मिर्जा मुशाहिद बैग, सहज सरकार, जितेंद्र ठाकुर, गिरीश चौरे आदि उपस्थित थे।