Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

 देवास जिले में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण



------------


कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्‍वों के संबंध में दी जानकारी


------------


     देवास 20 जुलाई 2023/ देवास जिले में विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को निवार्चन के पूर्व तैयारियों के संबंध में सेंट्रल इण्डिया एकेडमी एकेडमी भोपाल रोड देवास के ऑडिटोरियम में प्रशिक्षण दिया।


     प्रशिक्षण में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता ने विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्‍वों के संबंध में जानकारी दी। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि सेक्टर अधिकारी निर्वाचन आयोग के नवीन निर्देशो का अच्छे से पालन करें। निर्वाचन में सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। दौरान संयुक्‍त कलेक्टर श्रीमती प्रियंका मिमरोट, डॉ. समीरा नईम एवं डॉ एस. पी. एस. राणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


     विधानसभा चुनाव-2023 के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को डॉ. समीरा नईम एवं डॉ एस. पी. एस. राणा ने विस्‍तार से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर लें। मतदान केंद्रों में कोई परेशानी आती है तो उसका निराकरण भी सेक्टर अधिकारी को करना है। निर्वाचन के लिए नियुक्‍त सभी सेक्‍टर अधिकारी सौंपे गये दायित्‍वों का निर्वहन अच्छे से करे।