Type Here to Get Search Results !

देवास जिले में आयुष विभाग मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर वितरित कर रहा है होम्‍योपैथिक प्रतिरोधक दवा

 देवास जिले में आयुष विभाग मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर वितरित कर रहा है होम्‍योपैथिक प्रतिरोधक दवा




-------------


गांवों में चौपाल लगाकर मलेरिया से बचने की दी जा रही है जानकारी


-------------


मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान के पहले चरण में 12 हजार से अधिक नागरिकों को वितरित की प्रतिरोधक दवा की खुराख


--------------


जुलाई और अगस्‍त माह में चलाया जायेगा होम्‍योपैथिक प्रतिरोधक दवा वितरण का अभियान


------------


     देवास 14 जुलाई 2023/ देवास जिले में आयुष विभाग मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर होम्‍योपैथिक प्रतिरोधक दवा मलेरिया ऑफ 200 वितरित कर रहा है। मलेरिया रोग नियंत्रण अभियान के पहले चरण में जिले में शुक्रवार को 12 हजार से अधिक नागरिकों को प्रतिरोधक दवा की खुराक वितरित की गई। गांवों में चौपाल लगाकर मलेरिया से बचने की जानकारी दी गई। आयुष विभाग जिले में जुलाई और अगस्‍त माह में होम्‍योपैथिक प्रतिरोधक दवा वितरण का अभियान चलायेगा। जिसमें जुलाई माह में अब 21 और 28 जुलाई तथा अगस्त माह दिनांक 11, 18 और 25 तारीख को अभियान आयोजित किया जाएगा।


           मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में औषधि वितरण के लिये स्वास्थ्य कार्यकताओं की टीम तैयार की है। मलेरिया से जिले को बचाने के लिए आयुष विभाग की टीम लगातार काम कर रही है। मजदूर बस्तियों में भी डोर टू डोर जागरूकता बढाई जा रही है। ग्रामों में चौपाल के तरीकों, स्वच्छ और स्वस्थ रहने के तरीके बताते हुए मलेरिया की रोग प्रतिरोधात्मक औषधि का गांव में वितरण किया और  औषधि की खुराक लेने की विधि बताई।