*जनसुनवाई में आवेदकों ने कलेक्टर श्री गुप्तार को बताई अपनी समस्याएं*
*जनसुनवाई में आए सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
देवास, 18 जुलाई 2023/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ताय ने जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आवेदकों ने अपने आवेदन कलेक्टर श्री गुप्ताम के समक्ष प्रस्तुत किए। आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ताि ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिला अधिकारी उपस्थित थे।
मकान में हिस्सा दिलवाया जाए
जनसुनवाई में हुकमचंद पिता भेरूलाल निवासी ग्राम कचनारिया ने पैतृक मकान में हिस्सा दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्तास ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ऋण पुस्तिका में सर्वे नंबर सुधार करवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक गुलाब सिंह जाड़िया निवासी ग्राम ककड़दी तहसील खातेगांव ने ऋण पुस्तिका में सर्वे नंबर सुधार कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्तां ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
किसान सम्मान निधि प्रदान करवाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक भवानी सिंह निवासी देवास ने किसान सम्मान निधि प्रदान करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री गुप्ताक ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में इलाज के लिए सहायता दिलवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, पात्रता पर्ची बनाने, फसल बीमा की राशि दिलाने, अतिक्रमण हटवाने, मीटर बदलवाने, बिजली बिल कम कराने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

