Type Here to Get Search Results !

प्रदेश के स्‍कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने उत्कृष्ट विद्यालय देवास में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का किया शुभारंभ*

 *प्रदेश के स्‍कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री इंदर सिंह परमार ने उत्कृष्ट विद्यालय देवास में तीन दिवसीय  राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का किया शुभारंभ*





------------  

*विद्यार्थियों में विज्ञान की दृष्टि विकसित करने के लिए हर साल विज्ञान मेला लगाया जाएगा-मंत्री श्री परमार*

------

     *देवास 18 जुलाई 2023/* प्रदेश के स्‍कूल शिक्षा राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री इन्‍दरसिंह परमार उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी  (मेले) में शामिल हुए तथा मेले का शुभारंभ किया। राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर, विद्यार्थियों की प्रशंसा और उत्‍साहवर्धन किया। इस दौरान सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल,  कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम श्री टी प्रतीक राव, श्री भेरूलाल अटारिया, निज सहायक शिक्षा मंत्री श्री भरत व्यास, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


विद्यार्थियों में विज्ञान की दृष्टि विकसित करने के लिए हर साल विज्ञान मेला लगाया जाएगा 


     कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों में विज्ञान की दृष्टि विकसित करने के लिए हर साल विज्ञान मेला लगाया जाएगा। इस साल देवास में राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया है। इस प्रकार के विज्ञान मेलों से विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी के संबंध में जानकारी मिलती है। विद्यार्थियों में विज्ञान की जानकारी बढ़ेगी तो वे कुछ नया कर सकेंगे, जिससे हमारे देश को और मजबूती मिलेगी। 

      *पौधों में भी होता है जान*



     कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि हमारी शिक्षा ऐसी है कि आज भी रात्रि के समय कोई भी पेड़-पौधों को नहीं सताते हैं और ना ही उनकी कोई पत्ती तोड़ते हैं। यह परंपरा हजारों वर्षों से चली आ रही है। जब कोई बच्चा अपने घर में लगे तुलसी या अन्य कोई पौधों की पत्ती, फूल, फल या डाली को तोड़ता है तो घर के बड़े तुरंत उसे टोक देते हैं तथा कहते हैं कि पेड़-पौधों को रात्रि के समय नहीं तोड़ना चाहिए। इनमें भी जान होती है। 


*हमारी शिक्षा प्रणाली बहुत प्राचीन है-मंत्री श्री परमार*


 

     शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि हमारी शिक्षा प्रणाली बहुत प्राचीन है। पुराने समय में हमारे यहां गुरूकुलों में पढ़ाया जाता था तथा हमारे पूर्वजों को विज्ञान का भी ज्ञान होता था। उन्होंने महान वैज्ञानिक श्री जगदीशचंद्र बसु का उदाहरण देते हुए बताया कि एक बार वे पौधे की पत्तियां तोड़ रहे थे तभी उनकी मां ने कहा कि बेटा पौधों की पत्तियों को रात्रि के समय नहीं तोड़ना चाहिए। इनमें भी जान होती है। इसी बात को ध्यान रखते हुए वनस्पतियों पर प्रयोग किया और उन्होंने पूरी दुनिया को बताया कि पेड़-पौधों में जान होती है।


 

आने वाले वर्षों में हमारा देश दूसरे देशों की भूख मिटाएगा

 

शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि हमारा देश आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। हमारे देश के वैज्ञानिक नए-नए रिसर्च कर रहे हैं। जिससे दूसरे देश अब भारत को सम्मान दे रहे हैं। आज हम हर क्षेत्र में मजबूत हो रहे हैं। आने वाले वर्षों में भारत पूरी तरह से आत्मनिर्भर बन जाएगा और भारत अपने देश को ही नहीं अपितु दूसरे देशों को भुखा नहीं रहने देगा, उनकी भी भूख मिटाएगा।  शिक्षा मंत्री श्री परमार ने कहा कि नई शिक्षा नीति लाये है, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से मात्र भाषा में पढ़ाई कर सकते हैं। कही भी इसका विरोध नहीं हुआ। सभी नई शिक्षा नीति का समर्थन कर रहे है। उन्होंने भारतीय इतिहास और परम्परा के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी। राज्य स्तरीय विज्ञान मेल के शुभारंभ अवसर पर संस्कृति प्रस्तुतियां दी गईं।


आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा हो रहा है


 कार्यक्रम में देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री राजेश यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा आत्म निर्भर भारत का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी जिम्मेदारी को समझे, अच्छी पढ़ाई कर आगे बढ़े और देश को आत्मनिर्भर बनाने में अपना भी योगदान दें।

विज्ञान मेले के आयोजन से विद्यार्थियों में आता है हुनर


श्री राजीव खंडेलवाल संबोधित करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय विज्ञान मेले का आयोजन हो रहा है। इस प्रकार प्रदर्शनियों के माध्यम से विद्यार्थियों का हुनर सामने आता है और वे कुछ नया सीखते हैं, उनके इस नए सीखने में ही एक नई खोज हो जाएगी।


 विद्यार्थियों से की चर्चा, बनाए गए मॉडल के संबंध में ली जानकारी


इस दौरान मंत्री श्री परमार एवं अन्य जनप्रतिनिधिनियों ने विद्यार्थियों से चर्चा की तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए मॉडल के संबंध में जानकारी ली। विद्यार्थियों की प्रशंसा और उत्‍साहवर्धन भी किया। इस मेले में 52 जिलों के जिला स्तर पर विजेता विद्यार्थियों ने भाग लिया है। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा, दो श्रेणी के मॉडल है। कक्षा 6टवीं से 8वीं जूनियर एवं 9वीं से 12 वीं सीनियर कैटेगरी के विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण मॉडल मेले में प्रदर्शित किए गए।


      उल्‍लेखनीय है कि उत्कृष्ट विद्यालय देवास में राज्य स्तरीय विज्ञान मेला 20 जुलाई त‍क आयोजित किया जा रहा है। आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय देवास में प्रतिदिन प्रातः 11 से 05 बजे के मध्य होगा। जिसमें संपूर्ण मध्यप्रदेश के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई जाएगी।