जिला निर्वाचन कार्यालय देवास ने किया ईवीएम और वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन
------------
नागरिकों को ईवीएम और वीवीपेट मशीन के संबंध में दी जानकारी
देवास, 14 जुलाई 2023/ देवास जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्टर कार्यालय परिसर में जिला निर्वाचन कार्यालय देवास द्वारा ईवीएम और वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन किया गया। नागरिकों को ईवीएम और वीवीपेट मशीन के संबंध में जानकारी दी गई। नागरिकों ने उत्साकह से ईवीएम प्रक्रिया समझी।
